फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   26 day Maharouni Mahotsav concludes

Lalitpur News: 26 दिवसीय महरौनी महोत्सव का हुआ समापन

Sat, 27 Jan 2024 11:36 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jan 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
26 day Maharouni Mahotsav concludes
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महरौनी। नगर पंचायत के तत्वावधान में 26 दिवसीय महरौनी महोत्सव का एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम के साथ समापन हो गया। उपजिलाधिकारी अभिमन्यु कुमार ने कहा कि महोत्सव के माध्यम से स्थानीय प्रतिभाओं को अपना हुनर दिखाने व सीखने का मौका मिला।

शुक्रवार को नाराहट रोड स्थित विक्रम पब्लिक स्कूल में आयोजित एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि मुन्नालाल जैन ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ धार्मिक आयोजनों से धर्म लाभ हुआ। कवि सम्मेलन का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। स्थानीय विद्यालय के बच्चों ने देश भक्ति से ओतप्रोत व राम आएंगे... धार्मिक गीतों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कवि पंकज ने पढ़ा, क्यों माटी चूमने वाले फांसी का फंदा चूम रहे... इस पर खूब तालियां बजीं। स्थानीय कवियों में माही सोनी, नितिन शास्त्री ने श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। कार्यक्रम का समापन नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम बडौनियां और संचालन कुलदीप खरे ने किया। इस दौरान दुष्यंत बडौनियां, ईओ साक्षी साहू, पवन भौंडेले, अजय पांडेय, ऋषि तिवारी, नारायण सिंह, कय्यूम अली, सोनू नायक, धनीराम सेन, रज्जन पंडा, अरहंत जैन, शादिक अली, अजेंद्र यादव, कौशल अली, अमित, पूरन पटवा, संतोष कुमार रावत, विनीत पटवा, प्रिंस, शिवम सोनी, आशाराम कुशवाहा, देशराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed