फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   26 candidates of the Speaker and 182 of the Councilor could not save the bail

Lalitpur News: अध्यक्ष के 26 और सभासद के 182 प्रत्याशी नहीं बचा सके जमानत

Mon, 15 May 2023 12:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 May 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
26 candidates of the Speaker and 182 of the Councilor could not save the bail
ललितपुर। नगर निकाय चुनाव में एक नगरपालिका और तीन नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए 34 प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें से 26 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। इनमें आप और कांग्रेस के प्रत्याशी भी शामिल हैं। वहीं सभासद पद के लिए 316 प्रत्याशियों में से 182 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र में अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों में भाजपा से सरला जैन और बसपा की क्रांति राकेश कुशवाहा के अलावा अन्य नौ प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। जबकि 26 वार्डों में सभासद पद के 151 प्रत्याशियों में 98 की जमानत जब्त हो गई।
विज्ञापन

वहीं नगर पंचायत महरौनी में अध्यक्ष पद के 14 प्रत्याशियों में सपा समर्थित निर्दलीय नीलम बड़ौनियां और भाजपा की कृष्णा सिंह को छोड़कर अन्य 12 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। वहीं 13 वार्डों में सभासद पद पर 63 प्रत्याशियों में 34 की जमानत जब्त हो गई। नगर पंचायत तालबेहट में तीन प्रत्याशियों में भाजपा से पुनीत सिंह और निर्दलीय अवधेश को छोड़कर चक्रेश की जमानत जब्त हो गई। जबकि 12 वार्डों में सभासद पद के लिए 55 प्रत्याशियों में 26 की जमानत जब्त हो गई। नगर पंचायत पाली में अध्यक्ष पद पर छह प्रत्याशियों में से चार की जमानत जब्त हो गई। इसमें कांग्रेस प्रत्याशी भी शामिल हैं। वहीं 10 वार्डों में 47 प्रत्याशियों में से 24 की जमानत जब्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed