फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   25 sub health centers will be upgraded, Ayushman Arogya Mandir will be built

Lalitpur News: 25 उप स्वास्थ्य केंद्र होंगे उच्चीकृत, बनेंगे आयुष्मान आरोग्य मंदिर

Mon, 05 Feb 2024 02:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
25 sub health centers will be upgraded, Ayushman Arogya Mandir will be built
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। 25 उप स्वास्थ्य केंद्रों को उच्चीकृत कर आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनाया जाएगा। फरवरी के अंतिम सप्ताह तक इनका निर्माण पूर्ण हो जाएगा। मार्च में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराई जाएंगी।
सुदूर क्षेत्रों में स्थित उप स्वास्थ्य केंद्रों पर अब तक महज गर्भवती महिलाओं व नवजात को टीका लगाया जाता था। इलाज के लिए लोगों को न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जाना पड़ता था। लेकिन, अब उप स्वास्थ्य केंद्रों को उच्चीकृत कर आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनाया जा रहा है। जरूरी मरम्मत की जा रही है। जांच के लिए एक लैब कॉर्नर का निर्माण किया जा रहा है। सभी निर्माण अंतिम चरण में हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मार्च की शुरुआत में ही लोगों को उपचार की सुविधा दी जाएगी। सामान्य जांच की सुविधाएं भी रहेंगी। गांव में ही सुविधाएं मिलने से लोगों को उपचार के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन

---
25 उप स्वास्थ्य केंद्रों को उच्चीकृत कर आयुष्मान आरोग्य मंदिर में तब्दील किया जा रहा है। मार्च में इन आरोग्य मंदिरों में लोगों को सामान्य स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. इम्तियाज अहमद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed