{"_id":"6961519fb30e1103d5015404","slug":"25-new-transformers-installed-in-the-city-chemical-earthing-is-also-being-done-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-149503-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: शहर में स्थापित किए 25 नए ट्रांसफार्मर, केमिकल अर्थिंग भी की जा रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: शहर में स्थापित किए 25 नए ट्रांसफार्मर, केमिकल अर्थिंग भी की जा रही
विज्ञापन
गर्मियों में ओवरलोड व लो-वोल्टेज की समस्या से मिलेगी निजात
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शहर में बिजली व्यवस्था सुदृढ़ करने और ओवरलोड आदि की समस्या दूर करने के लिए बिजली विभाग द्वारा 25 नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए हैं। इसके साथ ही अब इन सभी ट्रांसफार्मरों पर केमिकलयुक्त अर्थिंग भी की जाएगी।
गल्ला मंडी स्थित 33केवी सब सटेशन और नझाई बाजार विद्युत सब स्टेशन में स्थापित विभिन्न फीडरों के अंतर्गत पूरे शहर की बिजली आपूर्ति की जाती है। शहर में लगातार आबादी और मकानों के बढ़ने के साथ ही बिजली कनेक्शनाें की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। इसके चलते गर्मियों के मौसम में कई बार ओवरलोड और लो-वोल्टेज की समस्या भी बन जाती है। इसके चलते विभाग द्वारा विद्युत सब स्टेशनों की क्षमता वृद्धि और अन्य विद्युत सुधार के कार्य भी किए गए हैं। इसके साथ ही अब विभाग द्वारा शहर की बिजली व्यवस्था में सुधारने के लिए सड़कों पर तैयार विद्युत ढांचे में भी सुधार किया जा रहा है। इसके तहत विभाग द्वारा शहर में विभिन्न क्षमता के लगभग 25 नए विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए हैं। इसके साथ ही अब बिजली विभाग द्वारा इन ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा के लिए कैमिकल युक्त अर्थिंग भी कराई जा रही है। इसके तहत गल्ला मंडी सब स्टेशन के अंतर्गत शहर में 18 और बाकी नझाई बाजार सब स्टेशन के अंतर्गत स्थापित किए गए सात ट्रांसफार्मरों पर अर्थिंग लगाने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।
-- -- -- -- -- -
शहर में पच्चीस नए ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। इन ट्रांसफार्मरों के लिए केमिकल अर्थिंग करवाई जा रही है। इसका काम शुरू कर दिया गया है।
-वीरभद्र सत्यार्थी, अधीक्षण अभियंता विद्युत