फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   24 heads and secretaries from 15 districts visited tourist places

Lalitpur News: 15 जिलों से आए 24 प्रधानों-सचिवों ने पर्यटन स्थलों का किया भ्रमण

Sat, 10 Feb 2024 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
24 heads and secretaries from 15 districts visited tourist places
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। ग्राम पंचायतों के विकास कार्य देखने के लिए यहां 15 जनपदों की 22 सदस्यीय टीम आई थी, इसमें प्रधान व पंचायत विभाग के अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे। टीम ने बृहस्पतिवार को कारीपहाड़ी, गेवरा गुंदेरा व कड़ेसरा कलां का भ्रमण किया था तो शुक्रवार को पर्यटन स्थलों का आनंद लिया। देवगढ़ व बंदरगुढ़ा में ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया।

पंचायतीराज विभाग ने जालौन, झांसी, इटावा, अमेठी, अंबेडकरनगर, बाराबंकी, बरेली, बदायूं, बागपत, मीरजापुर, आजमगढ़, सुल्तानपुर, सोनभद्र से एडीओ पंचायत, ग्राम पंचायत/ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान एवं पंचायत सहायक आदि एवं दो राज्य कंसल्टेंट आदित्य उपाध्याय एवं दिनेश शुक्ला सहित कुल 24 प्रतिभागियों की यहां सात से नौ फरवरी तक एक्सपोजर विजिट की व्यवस्था की थी। शुक्रवार को सभी प्रतिभागियों को ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराया गया। विकास खंड बिरधा की ग्राम पंचायत देवगढ़ स्थित गुप्तकालीन दशावतार मंदिर, जैन मंदिर की जानकारी उपलब्ध कराते हुए बंदरगुढ़ा स्थित जाखलौन पंप कैनाल, वोट क्लब का भ्रमण कराया। मोटे अनाज को बढ़ावा देने के संबंध में बंदरगुढ़ा रेस्टोरेंट में मक्का एवं बाजरे से तैयार भोजन कराया गया। जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन मिश्रा ने बताया कि टीम को दोपहर का भोजन कराकर रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed