{"_id":"64cff95d61fc52ca6b0e8f67","slug":"23-fined-for-eating-gutkha-and-smoking-in-government-offices-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-1937-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: सरकारी दफ्तरों में गुटखा खाने एवं धूम्रपान करने पर 23 पर लगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: सरकारी दफ्तरों में गुटखा खाने एवं धूम्रपान करने पर 23 पर लगा जुर्माना
Mon, 07 Aug 2023 01:19 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Mon, 07 Aug 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। जिलाधिकारी के निर्देश पर तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी के निर्देशन में जनपद सलाहकार ने विभागीय कर्मियों के साथ विभिन्न सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान तंबाकू-गुटखा खाने एवं धूम्रपान करने पर 23 लोगों पर जुर्माना लगाया गया।तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के सलाकार डॉ. रुद्रप्रताप सिंह बुंदेला ने बताया कि तंबाकू नियंत्रण कानून के अंतर्गत सार्वजनिक स्थान जैसे सभागार, अस्पताल, भवन, रेलवे स्टेशन, प्रतीक्षालय, शासकीय कार्यालयों, न्यायालय परिसर, शिक्षण संस्थानों, पुस्तकालय, लोक परिवहन एवं अन्य कार्यस्थलों में धूम्रपान करना अपराध है। उन्होंने सीएमओ कार्यालय जिला अस्पताल, सीएचसी तालबेहट, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखौरा का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान 23 लोगों के चालान किए गए। उनके साथ परामर्शदाता मंजूलता यादव, सामाजिक कार्यकर्ता संजय त्रिपाठी शामिल रहे।
तंबाकू के प्रयोग से होता है कैंसर
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ इम्तियाज अहमद ने बताया कि भारत में कैंसर से मरने वाले रोगियों में तंबाकू का प्रयोग सबसे बड़ा कारण माना गया है। लगभग 95 प्रतिशत मुंह के कैंसर तंबाकू सेवन करने वाले व्यक्तियों में होते हैं। प्रतिदिन 2,200 से अधिक भारतीय तंबाकू सेवन के कारण मरते हैं।
विज्ञापन
तंबाकू के प्रयोग से होता है कैंसर
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ इम्तियाज अहमद ने बताया कि भारत में कैंसर से मरने वाले रोगियों में तंबाकू का प्रयोग सबसे बड़ा कारण माना गया है। लगभग 95 प्रतिशत मुंह के कैंसर तंबाकू सेवन करने वाले व्यक्तियों में होते हैं। प्रतिदिन 2,200 से अधिक भारतीय तंबाकू सेवन के कारण मरते हैं।
विज्ञापन