{"_id":"60ca4e9c8ebc3e2c5501dbbc","slug":"22-hours-electric-cut-lalitpur-news-jhs197271527","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइस घंटे बिना बिजली के परेशान रही दस गांवों की आबादी, तब बहाल हुई आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइस घंटे बिना बिजली के परेशान रही दस गांवों की आबादी, तब बहाल हुई आपूर्ति
विज्ञापन
डोंगराखुर्द/ललितपुर। बिरधा स्थित सब स्टेशन के नाराहट फीडर जुड़े कई गांव के लोगों को 24 घंटे से बिजली नसीब नहीं हुई है। इस उमस भरी गर्मी में लोगों को घर के अंदर बगैर पंखे के बैठना मुश्किल हो रहा है। हालात यह है कि घर के अंदर हो या बाहर, सभी जगह पसीना रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार की रात आठ बजे बिजली कुछ देर के लिए आई लेकिन फिर गुल हो गई। समस्या से तकरीबन 10 गांवों की 20 हजार से अधिक आबादी परेशान रही।
मंगलवार की रात को 12 बजे बिजली गुल हो गई थी। बुधवार को भी पूरे दिन बिजली गुल रही। इस कटौती से कई गांव प्रभावित हैं। इनमें विद्युत सब स्टेशन बिरधा जुड़े गांव नाराहट, डोंगरा खुर्द, दिगवार, बरेजा, महाराज पुरा, पटना गुरयाना चांदोरा गुढा, खिरिया, गदोरा, धोलपुरा, आदि गांव शामिल हैं। इस भीषण गर्मी में ग्रामीण बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं। बिजली कटौती से रात की नींद उड़ गई हैं। बिजली के अभाव में कूलर, पंखे, फ्रिज, टीवी, मोबाइल फोन आदि उपकरण शोपीस बनकर रह गए हैं। लोगों को रात मोमबत्ती के सहारे काटनी पड़ी। पूरे क्षेत्र में अंधेरा पसरा रहा। ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत विभाग आपूर्ति को दुरुस्त करने के लिए लाखों रुपये खर्च करता है। इसके बाद भी हल्की हवा, पानी में बिजली गुल हो जाती है। बिजली की समस्या अक्सर बनी रहती है। अघोषित कटौती से उपभोक्ता जूझ रहे हैं। इससे लोगों में विभाग के प्रति रोष पनप रहा है।
नाराहट फीडर की बिजली बुरा हाल रहता है, यहां आए दिन बिजली समस्या बनी रहती है। क्षेत्रवासियों को आठ से 10 घंटे बिजली मिलती है। कभी-कभी तो रात दिन को बिजली गुल हो जाती है। - सिद्धू कुशवाहा।
विज्ञापन
बिजली नहीं आने सें स्कूली बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रहीं है। बच्चे रात में मोमबत्ती के सहारे पढ़ाई करते हैं। वर्तमान की उमस गर्मी से सभी परेशान है, बिजली की कटौती से इसे और भी दुखदायी बना दिया है। - जयप्रकाश दुबे पटना।