फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   2185 crors scheme for 112 village

2185 करोड़ की परियोजनाएं 112 गांवों की बुझाएंगी प्यास

Wed, 01 Jul 2020 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
2185 crors scheme for 112 village
पेयजल परियोजना के भूमिपूजन के मौके पर मौजूद सदर विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष और अपर जिलाधिकारी। - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जिले में सदर विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष व एडीएम ने पाइप पेयजल योजना के प्रथम चरण का शुभारंभ करते हुए भूमि पूजन किया। इस दौरान बताया गया कि 2185 करोड़ रुपये की परियोजनाओं से 112 गांवों में पानी पहुंचेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष ने मसौरा में परियोजना का भूमि पूजन किया।
विज्ञापन

मंगलवार को ब्लाक जखौरा के ग्राम कालापहाड़ में 2185 करोड़ रुपये की लागत से पाइप पेयजल योजना का भूमि पूजन सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष जयश्री जितेंद्र खटीक व अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र ने किया। सदर विधायक ने कहा कि बुंदेलखंड ही नहीं, प्रदेश का ललितपुर पहला ऐसा जिला है, जहां सर्वाधिक बांध हैं। इसके बाद भी कई ग्रामीण अंचलों में शुद्ध पानी की आपूर्ति के लिए किसी भी सरकार ने नहीं सोचा। केन्द्र व प्रदेश सरकार ने लोगों की जमीनी स्तर पर मुख्य समस्या को गंभीरता से लिया और प्यासे बुंदेलखंड को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए बड़ी-बड़ी परियोजनायें बनाकर उन्हें लागू किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब इन परियोजनाओं को मूर्त रूप शीघ्र ही मिल जायेगा। आज जिले में 2185 करोड़ रुपये की लागत से पाइप पेयजल योजना का भूमिपूजन कर शुभारंभ किया जा रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष जयश्री खटीक ने कहा कि इस पाइप पेयजल योजना का लाभ ऐसे ग्रामीण अंचलों को भी मिल सकेगा, जहां महिलाएं कई किमी दूर से पानी लाने को विवश हैं। अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र ने कहा कि सदर विधायक ने परियोजना की डीपीआर का अवलोकन कर योजना से वंचित हो रहे कई ग्रामीण अंचलों को जुड़वाया। इस योजना से जनपद की ललितपुर व महरौनी विधानसभा के 112 गांव लाभान्वित होंगे। इस दौरान जितेंद्र खटीक, एसडीएम तालबेहट मो कमर, बलिराम वर्मा, पटौराकलां प्रधान शम्भू चौबे, बीडीओ जखौरा, जाखलौन मंडल अध्यक्ष श्याम बिहारी कौशिक, जखौरा मंडल अध्यक्ष अमरीश लोधी, प्रधान मड़वारी प्रेमनारायण कुशवाहा, प्रधान कालापहाड़ भवानी सिंह, करतार सिंह, श्रीकांत कुशवाहा, राजकुमार नायक, कल्लन कुशवाहा, मोहित सोनी आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी और मंत्री प्रतिनिधि चंद्रशेखर पंथ ने ग्राम मसौरा-सिंदवाहा ग्राम समूह पाइप पेयजल योजना का भूमि पूजन किया। बुंदेलखंड विकास बोर्ड के सदस्य प्रदीप चौबे ने कहा कि इस परियोजना के तहत लगभग एक तिहाई जिले को जोड़ा गया है। चंद्रशेखर पंथ ने कहा कि जब से यूपी में भाजपा की सरकार आई है, तब से ही यूपी दिन दूनी रात चौगुनी गति से विकास पथ पर अग्रसर है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि शीघ्र ही ललितपुर जिले के विभिन्न गांवों में पेयजल की गंगा बहेगी। संचालन मंडल महामंत्री रवि खरे ने किया।

इस अवसर पर सहकारी बैंक के अध्यक्ष हरीराम निरंजन, बब्बूराजा बुंदेला, उपजिलाधिकारी पाली अनिल कुमार, अजय पटैरिया, देवेंद्र गुरु, निखिल रामकुमार तिवारी, मंडल अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, आशुतोष सिंह सेंगर, देवेंद्र कुमार तिवारी, शशिशेखर पांडेय, प्रधान प्रतिनिधि करन सिंह बुंदेला, ब्लाक प्रमुख देवेंद्र सिंह, पूर्व व्लाक प्रमुख दरयाव सिंह, इंद्रपाल सिंह परमार, अभिमन्यु सिंह लोधी, उमेश कुमार सुड़ेले, दुर्गप्रताप सिंह लोधी, संतोष नायक, अजय सिंह लोधी सिवनी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम स्थल पर वीडियो कांफ्रेंसिंग द्वारा मुख्यमंत्री का संबोधन भी सुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed