{"_id":"5c799491bdec224c164edb85","slug":"21551471761-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस करोड़ से होगा तेतीस सड़कों का नवीनीकरण, मरम्मत का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस करोड़ से होगा तेतीस सड़कों का नवीनीकरण, मरम्मत का कार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10 करोड़ से होगा 33 सड़कों का कायाकल्प
ललितपुर। लोक निर्माण विभाग द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग मार्गों के तहत 999.89 लाख रुपये की लागत से 33 सड़कों का नवीनीकरण एवं मरम्मतीकरण का कार्य किया जाएगा। शुक्रवार को श्रम सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ ने अन्य भाजपा पदाधिकारियों के साथ इन सड़कों का शिलान्यास किया और शासन की उपलब्धियां भी गिनाईं।
लोक निर्माण विभाग द्वारा जनपद के विभिन्न मार्गों पर नवीनीकरण और मरम्मतीकरण का कार्य किया जाना है। इसके लिए विभाग द्वारा शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन परिसर में शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके तहत मुख्य अतिथि श्रम और सेवायोजन राज्यमंत्री ने विभाग के 999.89 लाख रुपये की लागत से किए जाने वाले 33 कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जनपद की सड़काें को सुधारने के लिए पर्याप्त धनराशि मुुहैया कराई जा रही है। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में सड़कों की दशा काफी सुधरी है, जिन सड़कों का कार्य बाकी रह गया है, उनके लिए केंद्रीय मंत्री उमा भारती के द्वारा बनवाए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। झांसी में केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी के समक्ष अवशेष सड़कों के निर्माण की कार्य योजना दी जाएगी। प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता रामसूरत, प्रकाश चंद के द्वारा विभाग का रिपोर्ट कार्ड जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखा गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी, सभापति हरीराम निरंजन, नपाध्यक्ष रजनी साहू, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष किरन सेन, बुंदेलखंड/कानपुर खेत्र के महामंत्री एंव जिला प्रभारी भाजपा रामकिशोर साहू, राजकुमार जैन के अलावा मुख्य विकास अधिकारी वीवी पांडेय, सहायक अभियंता मो. सलीम, एसके अग्रवाल, माया कुमारी यादव, वीके श्रीवास्तव, ज्ञान सिंह, सुनील कुमार, अमरकांत, महेश कुमार, दुर्गाप्रसाद श्रीवास्तव, श्रीराम, संजय श्रीवास्तव, प्रदीप नामदेव, सूर्यकांत रावत आदि उपस्थित रहे।
इन सड़कों का हुआ शिलान्यास
प्रांतीय खंड के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग द्वारा जनपद में ललितपुर-महरौनी मार्ग संख्या-30, महरौनी मड़ावरा मदनपुर मार्ग संख्या-35, महरौनी-नाराहट मार्ग, बार-बानपुर मार्ग, ललितपुर शहरी भाग, मड़ावरा गिरार मार्ग, छायन कुम्हैड़ी मार्ग, डगराना से बिलाटा संपर्क मार्ग, बुरागांव से टौरिया संपर्क मार्ग, कुसमांड़ का मजरा हरीनगर संपर्क मार्ग, डोंगराखुर्द का मजरा खैरो संपर्क मार्ग, छिल्ला चढ़रु अनौरा संपर्क मार्ग, एनएच-26 सरखड़ी से महरौनी नाराहट रोड से झरावटा संपर्क मार्ग, महरौनी-नाराहट रोड से परसई संपर्क मार्ग का नवीनीकरण कार्य किया जाएगा। वहीं निर्माण खंड के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग द्वारा एनएच-26 पर ग्राम नदनवारा का आबादी भाग, बंगरिया से बम्हौरी वंशा मार्ग, बबीना तालबेहट मार्ग के 11,12 किलोमीटर में, बांसी-जखौरा मार्ग, सैपुरा धौर्रा मार्ग, बंगरिया से बम्हौरी वंशा मार्ग, हंसार कैलगुवां मार्ग, बघौ संपर्क मार्ग, नटयाना संपर्क मार्ग, आलापुर का मजरा लखनावर संपर्क मार्ग, टपरियन संपर्क मार्ग, रजवारा से खड़ोवरा संपर्क मार्ग, ललितपुर-महरौनी (पटसैमरा) से तालगांव मार्ग, चुरावनी शहजाद संपर्क मार्ग, डारा संपर्क मार्ग, सगौरिया संपर्क मार्ग, कपासी संपर्क मार्ग, करमुहारा संपर्क मार्ग आदि सड़क मार्गों की सामान्य व विशेष मरम्मत का कार्य किया जाएगा।