फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   व्यापारी हित में भाजपा के विरोध से गुरेज नहीं: अंचल

व्यापारी हित में भाजपा के विरोध से गुरेज नहीं: अंचल

Mon, 28 Jan 2019 03:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 03:26 AM IST
विज्ञापन
व्यापारी हित में भाजपा के विरोध से गुरेज नहीं: अंचल
व्यापारी हित में भाजपा के विरोध से गुरेज नहीं: अंचल
विज्ञापन

ललितपुर। जिला उद्योग व्यापार प्रतिमंडल ने केंद्र व राज्य की सरकारों को व्यापारियों को व्यापार में आ रही समस्याओं के लिए जमकर कोसा। यहां तक कि व्यापार मंडल के जिला महामंत्री और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल अंचल जैन ने भी भाजपा की व्यापारी विरोधी नीतियों पर व्यापारी हित में भाजपा का विरोध करने पर व्यापार मंडल के साथ होने की बात कही। व्यापार मंडल ने रविवार को एक प्रेस वार्ता कर लोक सभा चुनाव से पूर्व व्यापारियों की समस्याओं के बिंदुओं का एक मांग पत्र तैयार कर विभिन्न राजनैतिक दलों के लिए भेजा जाएगा और इसमें जो राजनैतिक दल उनके मांग पत्र पर विचार कर व्यापारी हित की बात करेगा, लोकसभा चुनाव में व्यापारी उसी पार्टी के साथ रहेगा।
जिला उद्योग व्यापार मंडल प्रतिनिधि के तत्वावधान में रविवार का स्टेशन रोड स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र जैन मयूर ने बताया कि गत दिवस लखनऊ में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की एक कोर कमेटी की बैठक पंडित श्याम बिहारी मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित हुई थी, जिसमें तीन मार्च को प्रदेश संगठन के शपथ ग्रहण के आयोजन का अंतिम रूप से निर्णय किया गया। आगे बताया गया कि केंद्र व प्रदेश की सरकारें व्यापारियों की समस्याओं की अनदेखी कर रही हैं। व्यापारियों की समस्याओं से सरकार को कोई भी सरोकार नहीं है। सरकारों के उदासीन रवैये से आज देश और प्रदेश में व्यापार करना प्रतिदिन कठिन होता जा रहा है। वैट के स्थान पर लाया गया जीएसटी कानून इसका उदाहरण है।
विज्ञापन

अभी हाल ही में जीएसटी कौंसिल द्वारा व्यापारियों को चुनावी झुुनझुना थमाते हुए कई घोषणाएं कीं, जो केवल घोषणाएं ही हैं उनका कार्यान्वयन नहीं किया गया। विदेशी व्यापार के कारण देश का व्यापारी एवं कामगार बेरोजगार होने की स्थिति में आ गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने मांग पत्र को अमली जामा पहनाने के लिए इसकी जिम्मेदारी ललितपुर जिले को देते हुए महेंद्र जैन मयूर को प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। आगे बताया कि मांग पत्र तैयार करने के लिए प्रदेश के सभी जनपदों के संगठनों से प्रस्ताव आमंत्रित कर गरिमामयपूर्ण मांग पत्र/प्रतिवेदन तैयार किया जाएगा, जो सभी राजनैतिक दलों को केंद्र व प्रदेश की समस्याओं से संबंधित भेजा जाएगा। पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी, महामंत्री अनिल अंचल, महेंद्र सतभैया, डा.प्रीतम सराफ, नरेंद्र कड़ंकी, संजय रसिया, नवीन सिंघई, संगठन मंत्री अशोक अनौरा, लखन अग्रवाल, महेश सतभैया, युवाध्यक्ष सतीश चंद बंटी, राजीव सुड़ेले, मज्जू सोनी, राजीव मोदी, अभय जैन, जिनेंद्र पंसारी, आनंद जैन अमित, विजय कटपीस आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---बॉक्स---
कार्यकारिणी गठित
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा विभिन्न पदाधिकारी कार्यकारिणी के लिए घोषित किए गए हैं। जिसके तहत प्रदीप त्रिपाठी को जिलाध्यक्ष, अनिल जैन अंचल को जिला महामंत्री, महेंद्र जैन सतभैया, डा.प्रीतम जैन सराफ को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, सुरेंद्र जैन अनौरा, विजय जैन, अखिलेश चोधरी, मनोज जैन, जगदीश जैन को जिला उपाध्यक्ष, अभय जैन एडवोकेट को जिला संयुक्त महामंत्री, जिनेंद्र जैन पंसारी को जिला कोषाध्यक्ष, अनिल जैन बबड़ी, अज्जू बाबा, मु.नईम, सनत जैन, संतोष साहू, संजीव जैन कप्तान को जिला मंत्री, महेश जैन मोनू, पुष्पेंद्र इमलया, विनय जैन, रामप्रकाश साहू, प्रदीप जैन पाली, अरविंद गोस्वामी को जिला संगठन मंत्री, मनोज जैन, संजीव अरविंद जैन, बृजेश रावत, रमाकांत तिवारी सुरेश अग्रवाल को जिला प्रचार मंत्री और आनंद जैन को जिला ऑडीटर के पद पर मनोनीत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed