फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   बैंकों में हड़ताल से आठ करोड़ का लेनदेन हुआ प्रभावित, लोग परेशान

बैंकों में हड़ताल से आठ करोड़ का लेनदेन हुआ प्रभावित, लोग परेशान

Thu, 27 Dec 2018 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
बैंकों में हड़ताल से आठ करोड़ का लेनदेन हुआ प्रभावित, लोग परेशान
बैंकों में हड़ताल से आठ करोड़ का लेनदेन हुआ प्रभावित
विज्ञापन

पांच दिन में मात्र एक दिन ही खुले बैंक, एटीएम भी दे रहे दगा
अमर उजाला ब्यूूरो
ललितपुर। हड़ताल और छुट्टियां होने के कारण पांच दिनों में मात्र एक ही दिन बैंक खुल सके हैं, जबकि एटीएम भी दगा रहे हैं। जिससे लोगों को लेन-देन के लिए परेशान होना पड़ा। वहीं हड़ताल होने की वजह से जिले के विभिन्न बैंकों में करीब आठ करोड़ का लेन-देन प्रभावित हुआ है। बुधवार को बैंक कर्मचारियों द्वारा विभिन्न मांगों के चलते बैंकों में दिन भर ताले लटके रहे।

ऑल-इंडिया बैंक ऑफीसर्स कंफेडरेशन के आह्वान पर वेतन समझौता के विरोध में बैंकों के अधिकारी व कर्मचारी तालाबंदी करते हुए हड़ताल पर रहे। बैंक कर्मचारियों ने देश के सरकारी बैंकों को अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताया और सरकारी की नीतियों को जमकर कोसा। बताया कि सरकार की गलत नीतियों की वजह से बैंकों का एनपीए आए दिन बढ़ रहा है। कर्मचारियों ने बैंकों अधिकारियों व कर्मचारियों की वेतन संबंधी लंबित मांग पर कोई ठोस कदम नहीं उठाने पर रोष जताते हुए विरोध जताया। बताया कि आईबीए स्केल चार से सात तक ही वेतन नहीं नहीं करना चाहती। सरकारी की इसी नीति की वजह से वेतन समझौता विगत एक वर्ष से अधिक समय से आगे नहीं बढ़ पा रहा है। अधिकारियों व कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र ही कोई निर्णय नहीं लिया जाता है तो वह अपना आंदोलन को और आगे तक भी ले जा सकते हैं। इससे पूर्व 21 दिसंबर को भी बैंकों की हड़ताल रही थी। जबकि इसके बाद चौथा शनिवार और रविवार को छुट्टी होने के कारण बैंक 22 व 23 दिसंबर को बंद रहे। 24 दिसंबर को एक दिन के लिए बैंक खुले, फिर 25 दिसंबर को क्रिसमस पर्व पर भी छुट्टी की वजह से बैंक बंद रहे। अब 26 दिसंबर को बैंकों की फिर से हड़ताल होने के कारण बैंकों में तालाबंदी रही। छह दिनों में मात्र एक ही दिन बैंक खुल सके, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी और लेन-देन नहीं होने से व्यापारियों को भी काफी परेशानी हुई। वहीं छुट्टी के दिनों में शहर के कई एटीएम भी दगा दे गए और सर्वर नहीं होने के कारण कई बैंकों के एटीएम भी विगत दिनों संचालित नहीं हो सके। जिसके कारण आम लोगों को बैंक एटीएम से भी लेन-देन प्रभावित होने से परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed