फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   नगर में निकली भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा

नगर में निकली भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा

Wed, 18 Apr 2018 02:52 AM IST
Updated Wed, 18 Apr 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
नगर में निकली भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा
नगर में निकली भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा
विज्ञापन

जगह-जगह किया स्वागत, परशुराम के जयकारों से गूंजा शहर
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का जगह-जगह फूल मालाओं के साथ विभिन्न संगठनों से स्वागत किया। शोभायात्रा से पूरा नगर परशुराम के जयकारों से गूंज उठा।

18 अप्रैल को भगवान परशुराम जयंती है, इस उपलक्ष्य में भगवान परशुराम सेवा समिति और गौरक्षा सेवा मंडल के तत्वावधान में चंडी मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मंगलवार की शाम को ही लोग शोभायात्रा में शामिल होने के लिए एकत्रित होने लगे और शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा में सबसे आगे श्रद्धालु धर्मध्वज लिए चल रहे हैं। इसके बाद डीजे की धुनों पर परशुराम के धार्मिक गीतों पर लोग जयकारों के साथ उत्साह व श्रद्धा के साथ चल रहे हैं। अखाड़ों का प्रदर्शन भी किया गया। लोग नाचते झूमते हुए परशुुराम के जयकारों के साथ आगे बढ़ रहे थे। बग्घियों पर सवार परशुराम के स्वरूप चल रहे हैं, जो अपने हाथ में अपना अस्त्र फरसा लिए हुए थे। शोभायात्रा चंडी मंदिर से शुरू होकर स्टेशन तिराहा, वर्णी चौराहा, तुवन चौराहा, नझाई गेट, घंटाघर, सावरकर चौक, तालाबपुरा होते हुए वापस तुवन मंदिर प्रांगण पहुंची, जहां शोभायात्रा का समापन हुआ। शोभायात्रा का विभिन्न संगठनों द्वारा जगह-जगह फूलों की बारिश की, तो कई जगह भगवान की आरती उतारी गई। कई लोगों द्वारा स्टॉल लगाकर पेय पदार्थ पिलाकर शोभायात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed