{"_id":"5a946f754f1c1b2d068b8e03","slug":"21519677301-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा: इंटरमीडिएट के 6,143 परीक्षार्थियों ने दी चित्रकला की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा: इंटरमीडिएट के 6,143 परीक्षार्थियों ने दी चित्रकला की परीक्षा
Updated Tue, 27 Feb 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटरमीडिएट के 6,143 परीक्षार्थियों ने दी चित्रकला की परीक्षा
ललितपुर। जनपद में आयोजित हो रही यूपी बोर्ड परीक्षा के तहत 26 फरवरी को प्रथम पाली में इंटरमीडिएट की चित्रकला, लेखन व प्रावैधिक परीक्षा और दूसरी पाली में अर्थशास्त्र प्रथम की परीक्षा आयोजित की गई। दोनों ही पालियों में कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया।
सोमवार को प्रथम पाली में सुबह साढ़े सात बजे से पौने ग्यारह बजे आयोजित इंटरमीडिएट की चित्रकला आलेखन विषय की परीक्षा में कुल पंजीकृत 6,592 परीक्षार्थियों में से 6,110 ने परीक्षा दी और 482 अनुपस्थित रहे। इसके साथ ही आयोजित चित्रकला प्रावैधिक विषय की परीक्षा में कुल पंजीकृत 40 परीक्षार्थियों में से 33 ने परीक्षा दी और 07 अनुपस्थित रहे। वहीं दोपहर दो बजे से सवा पांच बजे तक दूसरी पाली में आयोजित इंटरमीडिएट की अर्थशास्त्र प्रथम की परीक्षा में कुल पंजीकृत 4,245 परीक्षार्थियों में से 4,016 ने परीक्षा दी व 229 अनुपस्थित रहे। दोनों ही पालियों में कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा आयोजित की गई है।