फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   क्षिक दिवस मनाया, डा.राधाकृष्णन को किया याद

क्षिक दिवस मनाया, डा.राधाकृष्णन को किया याद

Wed, 06 Sep 2017 02:04 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
क्षिक दिवस मनाया, डा.राधाकृष्णन को किया याद
शिक्षक दिवस मनाया, डा. राधाकृष्णन को किया याद
विज्ञापन

ललितपुर।
शिक्षक दिवस के अवसर पर समस्त शैक्षिक संस्थानों, विद्यालयों व महाविद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। शासन के निर्देशन में विद्यालयों में खेल व स्वच्छता जागरूकता संबंधी प्रतियोगिताएं व अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके अलावा विद्यालयों में बच्चों को शिक्षक दिवस के दिन के महत्वता को समझाते हुए भारत के पूर्व राष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला।
मंगलवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित समस्त विद्यालयों व शैक्षिक संस्थानों में आयोजित कार्यक्रमों में वक्ताओं द्वारा डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला गया और बच्चों के जीवन में शिक्षकों के महत्व को बताया गया। इसी क्रम में कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालयों में शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया। इसके अलावा प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए शासन के आदेशों के क्रम में कक्षा 01 से 05 तक के वर्ग के बच्चों के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसका शीर्षक ‘मेरे सपनों का स्वच्छ भारत’ रहा। इसके अलावा अन्य दोनों वर्गों कक्षा 06 से 08 तक और कक्षा 09 से 12वीं तक के वर्ग में निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसका शीर्षक ‘मैं स्वच्छ भारत के लिए क्या करूंगा या करूंगी’ रहा।
विज्ञापन

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित शिक्षक दिवस कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्या पूनम मलिक ने किया। इसी क्रम में प्रवक्ता मंजूषा श्रीवास्तव ने राधाकृष्णन जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। स्वच्छता संबंधी पेंटिंग व निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस दौरान शिक्षिका अर्चना, नूपुर, फातिमा, व सोनाली के द्वारा गीत प्रस्तुत किए गए। इस दौरान सुरभि, प्रियंका गौरव, जयश्री, स्वाति आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज में भी प्रधानाचार्या सुमनलता सोनकर के तत्वाधान में कार्यक्रम का आयोजित किया गया है। इस दौरान छात्राओं ने स्वच्छता संबंधी निबंध प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग भी किया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुधीर रावत, प्रतिभा चौबे, नंदीता रिछारिया, हर्षिता संज्ञा आदि उपस्थित रहे।
वहीं विकासखंड जखौरा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मड़ियन में भी प्रधानाध्यापिका रिचा अग्रवाल की अध्यक्षता में शिक्षक दिवस मनाया गया और इस दौरान विद्यालयों में खो-खो, कबड्डी, फुटबॉल व दौड़ अन्य खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें भावना, रंजना, अंकित, बृजेश, अजय, रागनी, छाया, गजेंद्र, गौरी आदि छात्र-छात्राएं विजयी रहीं। इसके अलावा विद्यालय में ‘मेरे सपनों का स्वच्छ भारत’ विषय पर स्वच्छता संबंधी चित्र प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इस दौरान शिक्षिका रज्जन, राम सिंह, कैलाश आदि उपस्थित रहे। इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय मसौरा कलां देहरे में भी प्रधानाध्यापक अनंत तिवारी के तत्वाधान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। पहलवान गुरुदीन स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पनारी में शिक्षक दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के संस्थापक पारस नाथ यादव ने किया। इसके साथ ही महाविद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत गा कर सभी शिक्षकों का स्वागत किया। इस दौरान संस्थापक समेत अन्य वक्ताओं ने शिक्षकों के महत्व व राधाकृष्णनजी के जीवन पर प्रकाश डाला। वक्ताओं में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सूफिया व अध्यक्ष डॉ. सूर्यनाथ यादव समेत डॉ. वन्दना याज्ञिक, अलका यादव, दीपिका जैन, अनिष्का नायक, प्रीति शुक्ला, दिव्या तिवारी, विनोद साहू, उमराव उपस्थित रहें।
जय बुंदेलखंड कॉलेज आफ लॉ पनारी में पूर्व प्राचार्य केशव प्रसाद पांडेय के मुख्य आतिथ्य में शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य रुप से प्रधानाचार्य केदारनाथ तिवारी, दिनेश बाबू, द्रोपति सिंह, विजय प्रताप, प्रवेश कुमार, रामनारायण मिश्र आदि उपस्थित रहे। पीएन इंटर कॉलेज के छात्रों ने प्रधानाचार्य रामस्वरूप नामदेव के निर्देशन पर शहर में प्रभात फेरी निकाली। इस दौरान बच्चों ने शहरवासियों ने स्वच्छता के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया। इसके अलावा विद्यालय में स्वच्छता संबंधी निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इस दौरान मुख्य रूप से क्रीड़ा शिक्षक आशीष वर्मा, इमरतलाल, प्रेमशंकर पांडेय उपस्थित रहे।
शहर में संचालित दिशा कंप्यूटर शैक्षिक संस्थान में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे फिरोज इकबाल ने डा. राधाकृष्ण के जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान मुख्य रुप से महेंद्र पाल, प्रियंका, सुगंधा, अर्चना, राधे, धर्मेंद्र आदि उपस्थित रहे।
स्थानीय रानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार ने किया। इसके बाद कक्षा 06 की छात्रा अक्षरा सिंह और कक्षा 07 की छात्रा अदिति गुप्ता ने भाषण दिया और कक्षा 05 की छात्रा प्रगति वैध ने शिक्षकों के सम्मान में गीत प्रस्तुत किया। इस दौरान प्रधानाध्यापक अनिल मधवाल, समन्वयक राजेंद्र सिंह, आरपी सिंह उपस्थित रहे। कस्बा नाराहट में संचालित स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधक उमाकांत मिश्र ने की और संचालन कक्षा आठ के छात्र बृजनंदन व पियूष ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान राजीव पुरोहित, ऋषि पांडेय, दीनदयाल पटेल, नेपाल सिंह, अमित नामदेव, अशरफ खां उपस्थित रहे। भारत विकास परिषद के तत्वाधान में भी शिक्षक दिवस के अवसर पर स्वच्छ ललितपुर सुंदर ललितपुर जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य रुप से डा. संजीव कड़ंकी, मनोज सर्राफ, दीपक जैन, रोहित तिवारी, दिवाकर शर्मा, अंजली कुशवाहा, प्रभाकर त्रिपाठी, नेहा शर्मा, आरती आदि उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश भवन और अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा वित्त पोषित एवं महिला समाख्या द्वारा संचालित ‘विहान’ बालिका आवासीय विद्यालय (निर्माण श्रमिक) ललितपुर में शिक्षक दिवस का आयोजन बालिकाओं द्वारा किया गया। इसमें सभी बालिकाओं ने विद्यालय परिसर को सजाया और शिक्षक-शिक्षाओं को उपहार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजन वार्डेन नीलम सिंह की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से कंप्यूटर शिक्षक रंजीत साहू, लेखाकार अनूप जयसवाल उपस्थित रहे। राजकीय इंटर कॉलेज बार में भी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया और स्वच्छता संबंधी निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इस दौरान अरविंद गोस्वामी, ब्रजेश रिछारिया, विद्यालय के प्रधानाचार्य शाक्यवार ने विद्यार्थियों को चरित्रवान बनने के लिए विद्यार्थियों को संकल्प दिलाया और कार्यक्रम का संचालन पवन रिछारिया ने किया। इस मौके पर नीरज पांडेय, उमाशंकर रावत, प्रदीप खरे, दिनेश मिश्रा, अनिल आर्य, जलील खान, राधेश्याम ताम्रकार, रामकिशोर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed