{"_id":"59551bdc4f1c1b422c8b4616","slug":"21498749916-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के खाते आधार से लिंक करें बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के खाते आधार से लिंक करें बैंक
Updated Thu, 29 Jun 2017 08:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों के खाते आधार से लिंक करें बैंक
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। पंजाब नेशनल बैंक द्वारा जिला समन्वयक समिति की बैठक जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें बैंकर्स को वार्षिक ऋण योजना की जानकारी देते हुए किसानों के खातों को आधार से लिंक करने को कहा गया।
बैठक में नाबार्ड जिला प्रबंधन विवेक गुप्ता ने जिले की वार्षिक ऋण योजना 2017 की जानकारी दी। उन्होंने 1171 करोड़ रुपए की ऋण योजना के लक्ष्यों की पूर्ति का अनुरोध किया। मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार द्वारा सभी बैंकों से मनरेगा श्रमिकों के खातों में आधार लिंक करने की धीमी प्रगति पर असंतोष जताते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। अग्रणी जिला प्रबंधक द्वारा ऋण माफी योजना के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए सभी बैंकों से कृषकों के खातों में आधार कार्ड लिंक कराने पर बल दिया। ताकि ऋण माफी राशि का सही प्रकार से वितरण कृषकों के खातों के माध्यम से किया जा सके। उन्होंने सभी कृषकों से अपने बैंक खाते में आधार सहमति पत्र देते हुए तुरंत अपने खातों में आधार दर्ज कराने की अपील की ताकि ऋण माफी की राशि मिलने में उन्हें परेशानी न हो।
जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने ऋण माफी योजना के अंतर्गत सभी पात्र किसानों को शामिल करने एवं उनके खाते व भूमि से संबंधित सभी विवरण निर्धारित समय में पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देेश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों की आमदनी दोगुनी करनी है। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह, पीडी डीआरडीए सुरेश चंद्र मिश्र, जिला विकास अधिकारी देवेंद्र प्रताप, जिला सूचना अधिकारी चंद्रचूड़ दुबे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
समीक्षा बैठक तीन जुलाई को
ललितपुर। मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने बताया कि उत्तर प्रदेश के विकास हेतु शासन द्वारा चिह्नित महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के निर्धारित 80 प्रपत्रों पर जून तक की समीक्षा बैठक तीन जुलाई को दोपहर चार बजे आयोजित की जाएगी। विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारियों, विभागीय अधिकारियों से संबंधित प्रपत्रों पर जून माह तक की प्रगति रिपोर्ट एक जुलाई तक ई-मेल पर उपलब्ध कराने को कहा है।