फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   21 feeders of 12 power houses will be rejuvenated

Lalitpur News: 12 बिजली घरों के 21 फीडरों का होगा कायाकल्प

Mon, 29 Jul 2024 01:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
21 feeders of 12 power houses will be rejuvenated
ललितपुर। जनपद में 12 बिजली घरों के ट्रांसफार्मर और 21 फीडरों की मरम्मत की जाएगी। इसमें बंच केबल और चोरी वाले क्षेत्रों में आर्म्ड केबिल बिछाई जाएगी। 31 जुलाई तक 21 फीडरों की आठ-आठ घंटे तक सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। कार्य पूर्ण होने से आए दिन होने वाले फाल्ट से उपभोक्ताओं को निजात मिलेगी।
विज्ञापन

जिले की बदहाल विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रिवैंप डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) के अंतर्गत कार्य कराया जा रहा है। इसमें जर्जर लाइनों को बदलकर नई लाइन डाली जा रही है। खुले तारों की जगह बंच केबल और जर्जर बंच केबल के स्थान पर नई डाली जा रही है। चोरी वाले क्षेत्रों में आर्म्ड केबल डाली जा रही है। वहीं, खंभा भी लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा ट्रांसफार्मरों की मरम्मत का कार्य भी जारी है।
विज्ञापन

अब कार्यदायी संस्था ने काम तेज कर दिया है। विद्युत विभाग ने 12 बिजली घरों के 21 फीडरों की मरम्मत के लिए रोस्टर जारी कर दिया गया है। इसमें ट्रांसफार्मरों की मरम्मत करने, बंच केबल डालने और आर्म्ड केबिल बिछाने का कार्य होगा। इसके लिए रोज 31 जुलाई तक सुबह नौ बजे से शाम को पांच बजे तक आपूर्ति बंद रहेगी। इस अवधि में लाइनों के तार खींचकर जोड़े जाएंगे। साथ ही अन्य कार्य किए जाएंगे। इससे बिजली आपूर्ति में आ रही समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
इन फीडर की आपूर्ति रहेगी बंद
बिजली घर - फीडर
गल्लामंडी - फीडर तीन, चार, पिसनारी, नेहरूनगर, गोविंदनगर
तालबेहट - तालबेहट टाउन-1 व 2
जाखलौन - देवगढ़, पिपरिया वंशा
बिरधा - नाराहट, पटउवा
मिर्चवारा - मिर्चवारा
महरौनी - सैदपुर
बानपुर - कैलगुवां
मड़ावरा - गिरार, मड़ावरा
पाली - पाली
बांसी - चिगलौआ, लखनपुरा
जखौरा - जखौरा
पूराकलां - पूराकलां
वर्जन..
जिले में 12 बिजली घरों के 21 फीडरों पर मरम्मत का कार्य किया जाना है। इसके लिए प्रतिदिन आठ-आठ घंटे 31 जुलाई तक आपूर्ति बंद रहेगी। - राजीव कालरा, अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed