फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   दुकानदारों को दुकान पर डस्टबिन नहीं रखना पड़ा महंगा

दुकानदारों को दुकान पर डस्टबिन नहीं रखना पड़ा महंगा

Wed, 23 Jan 2019 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
दुकानदारों को दुकान पर डस्टबिन नहीं रखना पड़ा महंगा
दुकानदारों को दुकान पर डस्टबिन नहीं रखना पड़ा महंगा
विज्ञापन

ललितपुर। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी ने शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए सफाई के मामले में कड़ा रुख अपनाना आरंभ कर दिया है। मंगलवार को ईओ के नेतृत्व में विभिन्न बाजारों में छापामार अभियान चलाया गया। इस दौरान कई दुकान के बाहर गंदगी पाई गई। जिस पर दुकानदारों से जुर्माना वसूला गया। नगर पालिका परिषद के ईओ मधुसूदन जायसवाल ने सफाई और खाद्य निरीक्षक संदीप कुमार के साथ विभिन्न बाजारों में छापामार अभियान चलाया गया। अभियान घंटाघर से शहजाद नदी पुल तक चला। इस दौरान कई दुकानों के बाहर डस्टबिन के अभाव में गंदगी पाई गई। महावीर प्याऊ के पास एक ज्वैलर्स की दुकान के बाहर कचरा फैला पाया गया। जिस पर उनसे जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की गई। ईओ मधुसूदन जायसवाल ने बताया कि बाजारों में कचरा फैला पाए जाने पर जुर्माना वसूला गया। इस तरह कुल साढ़े सोलह हजार रुपये 19 दुकानदारों से जुर्माने में एकत्रित हुए हैं। उन्होंने सभी दुकानदारों से दुकान के पास डस्टबिन रखने के लिए कहा है, जिससे कि दुकान के आसपास साफ-सफाई रह सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed