{"_id":"5b83155342c792466f4a1a42","slug":"201535317331-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन पर रेलवे स्टेशन पर रही भीड़, ट्रेनें फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन पर रेलवे स्टेशन पर रही भीड़, ट्रेनें फुल
Updated Mon, 27 Aug 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। रक्षाबंधन पर्व को लेकर रेलवे स्टेशन पर रेल यात्रियों की भारी भीड़ रही। बीना, गंजबासौदा, विदिशा, भोपाल, सागर, झांसी, तालबेहट, टीकमगढ़ की ओर जाने वाली पैसेंजर व एक्सप्रेस ट्रेनों में जनरल बोगियां भी फुल रहीं। अधिकांश ट्रेनों में तो सिलीपर कोच में भी यात्रियों को बैठने को जगह नहीं मिली, वहीं रिजर्वेशन वाले यात्रियों को भी अधिक भीड़ होने की वजह से परेशानी झेलनी पड़ी। ऐसा ही कुछ नजारा ललितपुर रेलवे स्टेशन पर रविवार को अधिकांश ट्रेनों के आगमन पर दिखाई दिया, जब ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्री ट्रेनों के आते ही कोचों की ओर भागते दिखे और ट्रेनों में जगह की तलाश में भटकते रहे। टीकमगढ़ की ओर जाने और आने वाली ट्रेनों में भी भारी भीड़ रही। जबकि सुबह और शाम को आने वाली महामना एक्सप्रेस ट्रेनों की सिटिंग सीटों पर दो की जगह तीन-तीन यात्रियों ने किसी प्रकार जगह बनाकर यात्रा की और गंतव्य तक पहुंचकर त्यौहार मनाया। हालांकि ट्रेनों की यह स्थिति अभी कुछ दिनों तक और रहने की संभावना जताई जा रही है। प्लेटफार्मर पर भीड़-भाड़ अधिक होने के चलते यहां आरपीएफ और जीआरपी की गश्ती भी लगातार चलती रही और संदिग्धों पर नजर रखी गई और संदिग्ध नजर आने वाले व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई। वहीं रविवार को झेलम और पंजाबमेल एक्सप्रेस एक से पौने दो घंटे लेट होने के कारण यात्रियों को प्लेटफार्मर पर इंतजार कर परेशानी भी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन