फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   314 चिह्नित लाभार्थियों को मिलेगा शादी अनुदान

314 चिह्नित लाभार्थियों को मिलेगा शादी अनुदान

Thu, 01 Mar 2018 02:12 AM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
314 चिह्नित लाभार्थियों को मिलेगा शादी अनुदान
314 लाभार्थियों को मिलेगा शादी अनुदान
विज्ञापन

ललितपुर। योगी सरकार निर्धन परिवारों की बेटियों की शादी पर मेहरबान है। जहां समाज कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना चलाई जा रही है। वहीं, शादी अनुदान योजना में पूर्व से लंबित आवेदकों को लाभान्वित करने के लिए हरी झंडी दे दी है। इससे 314 चिन्हित लाभार्थियों को अनुदान मिलने का रास्ता साफ हो गया है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री बनते ही योगी आदित्यनाथ ने शादी अनुदान योजना पर ब्रेक लगाते हुए उसकी जगह मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आरंभ की थी। इससे पूर्व में आवेदन कर चुके आवेदक योजना के लाभ से वंचित हो गए थे। इस पर सरकार ने विचार करते हुए पूर्व के आवेदकों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से बजट जारी कर दिया। इस परिप्रेक्ष्य में डीएम मानवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इसमें जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी पीयूष चंद्र राय ने शादी अनुदान योजना की विस्तृत जानकारी रखी।
विज्ञापन

उन्होंने अवगत कराया कि वर्तमान में पिछड़े वर्ग के 314 गरीब लाभार्थी शादी अनुदान योजना के लिए पात्र पाए गए हैं, जिन्हें शादी अनुदान की धनराशि से लाभान्वित किया जाना है। इस पर बैठक में उपस्थित समस्त सदस्यों ने सर्वसम्मति से 314 लाभार्थियों को शादी अनुदान योजना के तहत धनराशि से लाभान्वित कराने के लिए स्वीकृति प्रदान की। बैठक में सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, विधायक प्रतिनिधि महरौनी चन्द्रशेखर पंथ, प्रतिनिधि स्नातक विधायक रवि चौबे, प्रतिनिधि निकाय निर्वाचन अतुल निरंजन, मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, जिला विकास अधिकारी देवेंद्र प्रताप एवं जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी पीयूष चन्द्र राय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लाक स्तर पर लंबित फार्म
तमाम आवेदन ब्लाक स्तर पर लंबित पड़े हैं। इन पर खंड विकास अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे कइयों को अभी भी योजना से वंचित होना पड़ सकता है। उधर, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी पीयूष चंद्र राय का कहना है कि पंद्रह दिन के अंदर पात्र लाभार्थियों को बीस हजार रुपये की राशि के हिसाब से अनुदान दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed