फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   सालाना उर्स एवं् प्रबंधन के नाम लखनऊ भेजने की मांग

सालाना उर्स एवं् प्रबंधन के नाम लखनऊ भेजने की मांग

Tue, 27 Feb 2018 02:05 AM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
सालाना उर्स एवं् प्रबंधन के नाम लखनऊ भेजने की मांग
सालाना उर्स एवं प्रबंधन के नाम लखनऊ भेजने की मांग
विज्ञापन

ललितपुर। उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड जनपद के पदाधिकारी द्वारा जिलाधिकारी को एक ज्ञापन देकर वक्फ संख्या 143 मजार हजरत बाबा सदनशाह के सालाना उर्स एवं प्रबंधन के नाम जो आवेदन आए हैं उन्हें लखनऊ भेजने की मांग की है।

उप्र सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड जनपद के जिलाध्यक्ष जाकिर खां राज चौहान ने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में बताया है कि वक्फ संख्या 143 मजार हजरत बाबा सदनशाह के सालाना उर्स के लिए प्रबंधन के लिए जो आवेदन 14 फरवरी तक प्राप्त किए गए हैं, उन्हें लखनऊ जल्द से जल्द प्रेषित किए जाएं, ताकि समय से सालाना उर्स संपन्न कराया जा सके और किसी भी असुविधा से बचा जा सके। उन्होंने आरोप लगाते हुए यह भी बताया कि फर्जी संस्था गठित कर उर्स कमेटी की बैठक की जा रही है। शासन, प्रशासन, आवाम व समाज को गुमराह किया जा रहा है कि वक्फ प्रबंधन और उर्स कमेटी दो भागों में बांटा जा रहा है। उक्त संस्था के खिलाफ करोड़ों रुपये की सरकारी संपत्ति पर कब्जा करने पर अवैध वसूली की जांच चल रही हैं और सब रजिस्ट्रार द्वारा भी उक्त संस्था की फर्जी व आय व विवरण पर जांच चल रही है। उन्होंने ज्ञापन में चेतावनी दी है कि किसी अन्य संस्था का धर्म के नाम पर धार्मिक हस्तक्षेप मंजूर नहीं किया जाएगा और अगर किसी भी प्रकार की ऐसी कोई भी कार्रवाई धार्मिक भावनाओं को भड़काकर की जाती है तो इसकी जिम्मेदारी व जवाबदेही जिला प्रशासन एवं फर्जी संस्था व उनके पदाधिकारियों की होगी। उन्होंने जिलाधिकारी व उपजिलाधिकारी से प्रबंधन एवं सालाना उर्स संपन्न कराने के लिए जल्द नाम भेजने की मांग की, जिससे कमेटी गठित हो सके और भव्यतापूर्ण तरीके से सद्भावना कायम रखते हुए हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक उर्स संपन्न हो सके। साथ ही फर्जी संस्थाओं को मीटिंग करने से रोक लगाई जाने एवं उनके खिलाफ विधिक व न्यायिक कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed