फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   गणतंत्र दिवस: सरकारी विद्यालयों में ध्वजारोहण व योगा के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

गणतंत्र दिवस: सरकारी विद्यालयों में ध्वजारोहण व योगा के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

Sun, 28 Jan 2018 02:25 AM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 02:25 AM IST
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस: सरकारी विद्यालयों में ध्वजारोहण व योगा के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस
ध्वजारोहण व योगा के साथ मनाया गणतंत्र दिवस
विज्ञापन

ललितपुर। गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रभात फेरी निकालकर बच्चों ने देश भक्ति का संदेश फैलाया। इसके साथ ही समस्त विद्यालयों में ध्वजारोहण के साथ योगा का भी आयोजन किया गया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई।
विकासखंड बार के पूर्व माध्यमिक विद्यालय व प्राथमिक विद्यालय डुलावन में शारीरिक शिक्षा अनुदेशक मनोज विश्वकर्मा के निर्देशन में बच्चों व अध्यापकों ने योग किया। इसके बाद सहायक अध्यापक देवीशंकर कुशवाहा व अनुदेशक अरविंद पंथ के तत्वाधान में बच्चों ने गांव में प्रभात फेरी निकाली, प्रभात फेरी में बच्चें देश भक्ति से ओत-प्रोत नारे लगाते हुए चल रहे थे। इसके बाद प्रभात फेरी विद्यालय वापस पहुंची और फिर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हरीराम कुशवाहा, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष भानसिंह यादव व प्रधानाध्यापक भगवानदास विश्वकर्मा, प्रधानाध्यापक वीरसिंह कुशवाहा ने ध्वजारोहण किया। अनुदेशक यशोदा कुशवाहा के निर्देशन में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम की श्रंखला में विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, करुणा प्रार्थना, प्रेरणागीत व देशभक्ति पर आधारित गीत व एकांकी प्रस्तुत की। प्रधानाध्यापक भगवानदास विश्वकर्मा ने बताया कि 26 जनवरी 1950 को हमारा भारतीय संविधान लागू हुआ था। कार्यक्रम का संचालन सहायक अध्यापक पुष्पेंद्र जैन ने किया। इस दौरान समस्त स्टाफ, छात्र-छात्राएं व उनके अभिभावक उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बिरधा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय रीछपुरा के छात्र-छात्राओं द्वारा सुबह 09 बजे गांव में प्रभात फेरी निकाली गई। इसके बाद प्रधानाध्यापक इंदर सिंह पटेल के तत्वाधान में विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया गया। वक्ताओं ने बच्चों को गणतंत्र दिवस के बारे में बताया और सहायक अध्यापिका प्रियंका सक्सेना ने बच्चों योग व स्वच्छता के महत्व को बताया। सीता, दीपाली, रोहिनी, निधि राजा, कृष्णकुमारी ने का नाटक का मंचन किया। कार्यक्रम का संचालन प्रियंका सक्सेना ने किया। इस दौरान आंगबाड़ी कर्मी, रसोइया, विद्यालय प्रबंध समिति, स्टाफ, बच्चे व अभिभावक सभी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश भवन और अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा वित्त पोषित एवं महिला समाख्या द्वारा संचालित ‘विहान’ बालिका आवासीय विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार के मुख्यातिथ्य और नगर पालिका अध्यक्ष रजनी साहू के पति घनश्याम साहू की अध्यक्षता में किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला श्रम प्रवर्तन अधिकारी राजकुमार व महिला समाख्या चित्रकूट से जेआरपी रामराजी उपस्थित रहे। इस मौके पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने गणतंत्र दिवस के महत्व से परिचित कराते हुए अभिभावकों व छात्राओं को शिक्षा के महत्व को बताया। साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष पति ने भी विद्यालय की व्यवस्था को निहारते हुए सभी लोगों से स्वच्छता रखने का आग्रह किया। मंडी समिति द्वारा विद्यालय की छात्राओं को फल वितरण किए गए। छात्राओं द्वारा सुन्दर-सुन्दर प्रस्तुति की गयी और गीत, कविता आदि की प्रस्तुति की। इस कार्यक्रम में वार्डेन नीलम सिंह, रंजीत साहू, शिक्षिका रुमन देवी, पूजा यादव, शुभांजली श्रीवास्तव, राजेश कुमार उपस्थित रहे।
वहीं ‘विहान’ बालक आवासीय विद्यालय (निर्माण श्रमिक) में भी गणतंत्र दिवस मनाया गया व कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन श्रमप्रवर्तन अधिकारी राजकुमार के मुख्या आतिथ्य व विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे अमर सिंह गौर की उपस्थिति में किया गया। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में वार्डेन नीतू वर्मा, लेखाकार अनूप जायसवाल, धनन्जय प्रताप सिंह, विनोद कुमार, राजकरन, आशीष श्रीवास्तव, प्रेमचंद उपस्थित रहे।

विकास खंड बार के पूर्व माध्यमिक विद्यालय वस्त्रावन में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास पूर्वक विविध आयोजनों के साथ मनाया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान शंकर पांडेय, एसएमसी अध्यक्ष गोविंद सिंह ने झंडा फहराया। राष्ट्रगान के बाद योग कराया गया, जिसमें विद्यालय के बच्चों, शिक्षकों ने तो योग किया ही साथ में ग्राम प्रधान, विद्यालय प्रबंध समिति और ग्रामीण भी शामिल हुए। इस दौरान ग्राम प्रधान शंकर पांडेय, विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष गोविंद सिंह, प्रधानाध्यापक लख्मीचंद, महेश नारायण, सुनील जैन, हाकिम सिंह यादव, आशीष जैन, भागवती ग्वाला, सुमित गुप्ता से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed