फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   स्वास्थ्य: खसरे की सूचना पर दौड़ी टीम, किया परीक्षण

स्वास्थ्य: खसरे की सूचना पर दौड़ी टीम, किया परीक्षण

Tue, 23 Jan 2018 01:33 AM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य: खसरे की सूचना पर दौड़ी टीम, किया परीक्षण
स्वास्थ्य: खसरे की सूचना पर दौड़ी टीम, किया परीक्षण
विज्ञापन

वस्त्रावन गांव में फैला खसरा, चपेट में आए दर्जनों बच्चे
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में कैंप लगाकर की बच्चों की जांच
पुलवारा। ब्लॉक बार के वस्त्रावन गांव में खसरा फैलने की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य महकमें में हड़कंप मच गया। सोमवार को बार स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने गांव पहुंचकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
गौरतलब हो कि 15 बच्चे संक्रामक रोग खसरा की चपेट में हैं। करीब दो तीन दिनों के भीतर गांव के अधिकतर घरों के बच्चे शर्दी जुखाम और बुखार की चपेट में आ गए। गांव में एकाएक फैली बीमारी से लोग काफी भयभीत हैं। लोगों द्वारा इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी गयी। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बार के अधीक्षक डॉ. ध्रुव कुमार ने अपनी टीम के साथ वस्त्रावन गांव में कैम्प लगाकर बच्चों का परीक्षण किया एवं दवा का वितरण किया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को 5 बच्चे एवं सोमवार को 10 नये संक्रामक बीमारी से ग्रस्त बच्चे मिले। स्वास्थ्य विभाग की टीम में प्रमुख रूप से अधीक्षक डॉ. ध्रुव कुमार, डॉ. शशांक साहू, महादेव प्रसाद गोस्वामी, भगवत पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
स्वास्थ्य विभाग ने लगाया कैम्प
स्वास्थ्य विभाग द्वारा दो दिनों से लगातार गांव में कैम्प लगाकर बच्चों का परीक्षण कर इलाज किया जा रहा है। स्थिति में सुधार भी आया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार बच्चों का परीक्षण किया जाता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. ध्रुव कुमार, अधीक्षक, स्वास्थ्य केंद्र बार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed