फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   सुचितापूर्ण चुनाव के लिए पूरी कर लें तैयारियां

सुचितापूर्ण चुनाव के लिए पूरी कर लें तैयारियां

Sat, 18 Nov 2017 01:54 AM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
सुचितापूर्ण चुनाव के लिए पूरी कर लें तैयारियां
शांतिपूर्ण चुनाव के लिए पूरी कर लें तैयारियां
विज्ञापन

ललितपुर। नगर निकाय निर्वाचन की तैयारियों के क्रम में शुक्रवार को जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक सलमान ताज पाटिल व उपजिलाधिकारी महरौनी धीरेंद्र प्रताप ने महरौनी क्षेत्र में स्थित विभिन्न पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज महरौनी, प्राथमिक विद्यालय प्राचीन, कन्या विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय महरौनी नंबर एक तथा अन्य विद्यालयों में स्थापित बूथों में मतदान संबंधी समस्त तैयारियों की स्थिति का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को चुनाव सुचिता पूर्वक संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए, साथ ही चुनाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई। बता दें कि नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2017 हेतु महरौनी केे 10 वार्डों में 06 मतदान केंद्र व 14 मतदान स्थल स्थापित किए गए। नगर पंचायत महरौनी में 6185 पुरूष, 6001 महिला मतदाता हैं। इस प्रकार नगर पंचायत में कुल 12186 मतदाता हैं। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2017 में सुचितापूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव कराने हेतु नगर पंचायत महरौनी के लिए 02 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने निर्वाचन कार्य से संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि बूथों का भलीभांति चिह्नीकरण करके उन्हें संवेदनशील, अति संवेदनशील की श्रेणी में विभाजित कर सुरक्षा के चाकचौबंद बंदोबस्त किए जाएं, साथ ही संबंधित अधिकारी को बूथों पर साफ-सफाई तथा पेयजल की व्यवस्था कराने हेतु निर्देशित भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed