{"_id":"65c7d706c5fe064b0a064ac4","slug":"20-people-made-great-donation-in-blood-donation-camp-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-110161-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: रक्तदान शिविर में 20 लोगों ने किया महादान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: रक्तदान शिविर में 20 लोगों ने किया महादान
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शनिवार को जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में आयोजित शिविर में 20 लोग रक्तदान कर पुण्य के भागीदार बने। डीएम अक्षय त्रिपाठी ने शिविर का उद्धाटन किया। उन्होंने अमर उजाला की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान में सभी को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। रक्तदाताओं को अमर उजाला की ओर से अतिथियों ने प्रमाणपत्र वितरित किए।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. डी नाथ ने कहा कि ब्लडबैंक में रक्त की मात्रा कम होने पर अमर उजाला ने लोगों को जागरूक कर खुद शिविर लगाकर सराहनीय पहल की है। रक्त को कृत्रिम तरीके से बनाया नहीं जा सकता, इसलिए रक्तदान में युवाओं की भागीदारी बढ़नी चाहिए। इस मौके पर सीएमओ डॉ. इम्तियाज अहमद, सीएमएस डॉ. राजेंद्र प्रसाद, महिला सीएमएस डॉ. मीनाक्षी सिंह, डॉ. मनीष माथुर, डॉ. एमसी गुप्ता, नंदराम यादव, अधिवक्ता अरमान कुरैशी, मोहित जैन, आशा यादव, जहीर ललितपुरी, वासुदेव पटवा, संस्कार जैन, रिंकू पाय, संतोष सिंह, चंदन अहिरवार, प्रदीप सिंघई के अलावा ब्लड बैंक के स्टाफ में बाल मुकंद, आशीष गोस्वामी, काउंसलर प्रतिभा सेन आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- --
इन्होंने किया रक्तदान
निधि जैन, अजय जैन, सत्येंद्र नामदेव, विशाल राठौर, अजय जैन अज्जू, सौम्या जैन, वंदना जैन, अमन सोनी, मोहित जैन, कुलदीप साहू, अरुण कुमार, शोभाराम सेन, राघवेंद्र, वीरेंद्र कुमार, अमरेंद्र राजपूत, चक्रेश जैन, गौरव जैन, सलमान, जगदीश सिंह राजपूत, सूर्यकांत पटेरिया।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
ब्लड की कमी पर डीएम ने सीएमएस से मांगी रिपोर्ट
ललितपुर। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्त की कमी की खबर का डीएम अक्षय त्रिपाठी ने संज्ञान लेकर सीएमएस डॉ. राजेंद्र प्रसाद से पूछताछ की। उन्होंने कहा कि रक्तकोष में खून का स्टॉक कम नहीं होना चाहिए, ऐसा किन कारणों से हो रहा है, इसकी रिपोर्ट दें। डीएम के जाने के बाद सीएमएस ने विभागीय कर्मियों से जानकारी लेने के साथ ही स्टॉक रजिस्टर चेक किया। उन्होंने कहा कि दो माह से कैंप नहीं लग रहे हैं और लगातार स्टॉक कम हो रहा है, इसकी जानकारी देनी चाहिए थी। उन्होंने प्रतिमाह दो कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए।