{"_id":"5e499b298ebc3ee60e7689e1","slug":"20-people-again-fir-from-rise-bike-railly-lalitpur-news-jhs1602804150","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक रैली निकालना पड़ा भारी, 20 पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक रैली निकालना पड़ा भारी, 20 पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
ललितपुर। वेलेंटाइन डे पर बिना प्रशासन की अनुमति के बाइक रैली निकालने के मामले में कोतवाली पुलिस ने बीस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
थाना कोतवाली में तैनात एसआई नवाब सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 14 फरवरी को दोपहर ढाई बजे 15 से 20 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बिना अनुमति के मोटरसाइकिल रैली बजरंग दल के नाम से मुख्य बाजार से निकाली गई, जबकि धारा 144 लागू है। पुलिस ने उक्त मामले में अज्ञात 20 आरोपियों के खिलाफ धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हाथों में लाठियां लेकर किया था विरोध प्रदर्शन
14 फरवरी को शहर में कुछ संगठनों के लोगों ने वेलेंनटाइन डे का विरोध करते हुए बाइक रैली निकाली थी, जिसमें वह अपने हाथों में लाठियां लिए थे, जो वेलेंटाइन डे मनाने वालों का विरोध कर रहे थे। एक बाइक पर तीन सवारियां बैठाकर खुलेआम यातायात नियमों का भी उल्लंघन किया गया था।
युवक-युवतियों को अपमानित किया
वेलेंटाइन डे पर पार्कों, बांध के किनारे और अन्य जगहों पर खुले में बैठे युवक-युवतियों को विरोध का सामना करना पड़ा। संगठनों ने उनके परिजनों को बुलाकर शर्मिंदा भी किया था। हालांकि, किसी ने खुलकर इसकी शिकायत नहीं की।