फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   20 more than positive

20 और मिले कोरोना पॉजिटिव

Fri, 07 Aug 2020 11:33 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
20 more than positive
ललितपुर। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए तमाम प्रयास के बावजूद थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को 20 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 493 पहुंच गई है। इनमें से आठ व्यक्तियों की मौत हो चुकी है और 264 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

जनपद में जुलाई की शुरुआत से लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। जहां जून में दो सप्ताह में एक मरीज मिल रहे थे, वहीं, जुलाई की शुरुआत से लगातार संक्रमण बढ़ रहा है। अब अगस्त में एक दिन में 20 कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। इनमें मोहल्ला छत्रसालपुरा में दो मासूम समेत पांच कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, इनमें छह वर्षीय बालिका, नौ वर्षीय बालक, 72 वर्षीय वृद्ध महिला, 56 वर्षीय व्यक्ति और 38 वर्षीय महिला संक्रमित है।
विज्ञापन

मोहल्ला सिविल लाइन निवासी एक मासूम समेत चार कोरोना संक्रमित हैं, इनमें तीन वर्षीय मासूम बालक, 74 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति, 43 वर्षीय व्यक्ति और 74 वर्षीय वृद्ध महिला कोविड-19 पॉजिटिव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला शांति नगर निवासी तीन कोरोना संक्रमित हैं। इनमें 25 वर्षीय व्यक्ति, 42 वर्षीय व्यक्ति और 27 वर्षीय महिला संक्रमित है। मोहल्ला बड़ापुरा निवासी दो कोरोना संक्रमित हैं। इनमें 38 वर्षीय व्यक्ति और 63 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित है। इसके अलावा मोहल्ला गोविंद नगर निवासी 80 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति और बैंक कॉलोनी निवासी 43 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया है।

मोहल्ला सरदारपुरा निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति व मोहल्ला पिसनारी बाग निवासी 45 वर्षीय महिला और आजादपुरा निवासी 32 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा ब्लाक जखौरा के अंतर्गत ग्राम सतगता निवासी 46 वर्षीय व्यक्ति कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है।
शुक्रवार को 20 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन्हें उपचार के लिए कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। - डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed