फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   2 women with 9 corona positive

दो महिलाओं समेत नौ कोरोना संक्रमित मिले

Sun, 02 Aug 2020 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
2 women with 9 corona positive
ललितपुर। वैश्विक बीमारी कोरोना वायरस संक्रमण के लगातार नए मरीज सामने आ रहे हैं। शनिवार को सैंपलों की आई रिपोर्ट में नौ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 355 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

जनपद में लगातार कोरोना के संक्रमण का दायरा बढ़ता जा रहा है। यहां लगातार नए मरीज सामने आ रहे हैं। इनमें से पांच संक्रमितों की मौत हो चुकी है। हालांकि संक्रमितों में 150 व्यक्ति अब तक स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन

शनिवार को शहर निवासी एक महिला व ग्रामीण महिला समेत नौ कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें मोहल्ला तालाबपुरा निवासी 30 वर्षीय व्यक्ति व वर्णी चौराहा निवासी 56 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं। मोहल्ला बड़ापुरा निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति और एंब्रोसिया कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। मोहल्ला नेहरूनगर निवासी 24 वर्षीय व्यक्ति, सिटी सेंटर के पास निवासी 43 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं। मोहल्ला बसंत विहार कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय महिला व मोहल्ला नई बस्ती निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ग्राम तिसगना निवासी 32 वर्षीय महिला कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई है। स्वास्थ्य विभाग संक्रमितों की हिस्ट्री खंगाल रहा है। इस दौरान परिजनों व संपर्क में आने वाले व्यक्तियों को चिह्नित किया जा रहा है। इनके सैंपल लेकर जांच कराई जा रही है, रिपोर्ट आने तक सभी को होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को नौ कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन्हें सुविधा के अनुसार उपचार मुहैया कराया जा रहा है।
- डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed