फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   94 दिन में सिर्फ 21मरीजों को मिला जिले में आयुष्मान योजना का लाभ

94 दिन में सिर्फ 21मरीजों को मिला जिले में आयुष्मान योजना का लाभ

Thu, 27 Dec 2018 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
94 दिन में सिर्फ 21मरीजों को मिला जिले में आयुष्मान योजना का लाभ
94 दिन में 21 मरीजों को मिला आयुष्मान योजना का लाभ
विज्ञापन

46232 लाभार्थियों में से मात्र दो हजार लोगों का ही हेल्थ कार्ड बना
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। आयुष्मान भारत योजना से जरूरत मंदो को लाभान्वित करने की गति धीमी चल रही है। 94 वे दिनों में केवल 21 मरीजों को ही जिले में चिकित्सीय सेवा का लाभ दिया गया है। इतना ही नहीं 46232 लाभार्थियों में से मात्र 02 हजार लोगों का ही हेल्थ कार्ड बन पाया है।
प्रधानमंत्री ने गरीब व पात्रों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए आयुष्मान भारत योजना चलाई है। इसमें निर्धनों को एक वर्ष में पांच लाख तक का मुफ्त उपचार दिया गया है। योजना में 1350 मर्ज के उपचार की सुविधा दी गई है। इस योजना में जिले के 46232 लोगों को शामिल किया गया है। जिसे दो भागों में बांटा गया है। इनमें अरवन में नौ हजार 91 लोग व रुरल क्षेत्र में 37 हजार एक सौ इक्यावन लोग है। लेकिन जिले में आयुष्मान भारत योजना को गति नहीं मिल पा रही है। इस योजना में जिला अस्पताल में बीते लगभग तीन माह में केवल 13 मरीजों को लाभान्वित किया गया है। इनमें हड्डी रोग विशेषज्ञ द्वारा उपचार दिया गया। इसके साथ ही महिला अस्पताल में डिलेवरी, सीजेरियन डिलेवरी, ब्लड ट्रांसमिशन के नौ मरीजों का उपचार किया गया। वहीं एक मरीज को एचबीएम हॉस्पिटल में लाभान्वित किया गया। इसके अतिरिक्त जिले में कोई अन्य बीमारी के मरीजों को उपचार नहीं मिल पाया है। जिससे स्पष्ट होता है कि जिले में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल रहीं है। इतना ही नहीं जिले में गंभीर बीमारियों के उपचार की कोई सुविधा नहीं है। ऐसे में जिला अस्पताल आने वाले मरीजों को बड़े शहरों की ओर रुख करना पड़ता है।
विज्ञापन


चिकित्सकों की उदासीनता की भेंट चढ़ी योजना
जिला अस्पताल में वर्तमान में नाक,कान व गला रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ के साथ ही सर्जरी की सुविधा उपलब्ध है। लेकिन तीन माह बीतने के बाद भी इन विभागों के एक द्वारा एक भी मरीज को लाभान्वित नहीं किया गया है। जिससे विभागीय उदासीनता स्पष्ट होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात अस्पताल चयनित
आयुष्मान भारत योजना से लाभान्वित करने के लिए जिले के सात अस्पतालों का चयन किया गया है। इनमें जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बार व एचबीएम हॉस्पिटल को चयनित किया गया है।

लोकवाणी केंद्र/सहज जन केंद्र पर भी बनवा सकेंगे हेल्थ कार्ड
स्वास्थ्य विभाग ने आयुष्मान भारत योजना के कार्ड लोकवाणी केंद्र व सहज जन केंद्र पर भी तीस रुपये शुल्क देकर अपना हेल्थ कार्ड जारी करवा सकते हैं। अभी तक इन केंद्रों पर लगभग तीन सौ कार्ड जारी हो चुके हैं।



आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों के हैल्थ कार्ड जारी किए जा रहे हैं। जिन लाभार्थियों को इलाज की जरुरत पड़ रही है। वह वहीं अपने हैल्थ कार्ड बनवा रहे हैं। इसके साथ ही सहज जन केंद्रों पर तीस रुपए का भुगता कर बनाए जा रहे हैं।
डा. प्रताप सिंह
मुख्य चिकित्सा अधिकारी
ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed