फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   पूर्व प्रधानमंत्री ने ईमानदारी से कार्य करने की दी प्रेरणा

पूर्व प्रधानमंत्री ने ईमानदारी से कार्य करने की दी प्रेरणा

Thu, 04 Oct 2018 03:04 AM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 03:04 AM IST
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री ने ईमानदारी से कार्य करने की दी प्रेरणा
पूर्व प्रधानमंत्री ने ईमानदारी से कार्य करने की दी प्रेरणा
विज्ञापन

राष्ट्रपिता के 150 वीं जयंती कृतज्ञतो के साथ मनाई गई
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। जिले में संचालित शिक्षण संस्थाओं में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रपिता ने जहां सत्य व अहिंसा का मार्ग दिखाया। वहीं, लाल बहादुर शास्त्री ने ईमानदारी जैसे महान गुणों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

रानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल में विद्यालय समन्वयक राजेंद्र सिंह ने ध्वजारोहण किया। इसके उपरांत विद्यार्थियों ने रामधुन रघुपति राघव राजा राम गाया। श्री दीपचन्द्र चौधरी महाविद्यालय एवं श्री विद्यासागर कन्या महाविद्यालय में ध्वजारोहण हुआ। संस्थापक/प्रबन्धक कमलेश चौधरी ने कहा कि गांधी जी आधुनिक युग के महानतम महापुरुष थे। प्राचार्य डॉ. जेएस तोमर ने कहा कि उन्होंने अंतिम सांस तक संघर्ष किया। इसके अलावा सीनियर प्रो भगवत नारायण शर्मा ने अपने विचार रखे। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। संचालन प्रो कामिनी जैन ने किया। राजकीय इंटर कॉलेज ललितपुर में प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया। पहलवान गुरूदीन स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय के प्रांगण में गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर ध्वजा रोहण किया गया। संस्थापक पारसनाथ यादव ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन किया। प्रबंधक सितारा देवी ने कहा कि आज हम दोनों महान विभूतियों की बदौलत ही स्वयं को स्वतंत्र देश का नागरिक कह पाते हैं। राजकीय बाल गृह दैलवारा में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ कराई गई। इस दौरान बालकों को मिष्ठान वितरित किए गए। अपर जिलाधिकारी योगेन्द्र बहादुर सिंह ने विजयी प्रतियोगियों को पुरष्कार वितरित किए। संचालन बाल गृह अधीक्षक हरीश कुमार श्रीवास्तव ने किया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर राजकीय हाईस्कूल वस्त्रावन में प्रधानाचार्य कमलेश कुमार ने ध्वजारोहण किया। बेटी पढाओ पर वाद विवाद प्रतियोगिता में छात्राओं ने बाजी मारी। राजकीय बालिका इंटर कालेज में प्रधानाचार्य पूनम मलिक ने ध्वजारोहण किया। इसके उपरांत वंयदेमातरम व रामधुन गाई गई। संचालन नुपुर श्रीवास्तव ने किया। विहान बालिका आवासीय विद्यालय (निर्माण श्रमिक) ललितपुर में ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम में वार्डेन नीलम सिंह, कम्प्यूटर शिक्षक रंजीत साहू, शिक्षिका पूजा यादव, प्रियंका शुक्ला, रक्षा शर्मा आदि उपस्थित रही। रघुवीर सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो. जेपी सीिंह ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र का अनावरण किया। रोवर्स रेंजर्स व एनएसस के स्वयंसेवकों ने परिसर में साफ सफाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed