{"_id":"5b96d86e867a557ec61ed87b","slug":"191536612462-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने की बर्बाद फसल का मुआवजा दिलवाए जाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने की बर्बाद फसल का मुआवजा दिलवाए जाने की मांग
Updated Tue, 11 Sep 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो- 13
बारिश से उड़द फसल हुई बर्बाद, किसान परेशान
किसानों ने की बर्बाद फसल का मुआवजा दिलवाए जाने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। बारिश ने किसानों के चेहरे की रौनक गायब कर दी है। खेतों में पानी भरने से उड़द फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। अब किसान अपनी व्यथा सुनाने के लिए अफसरों के पास पहुंच रहे हैं। विभिन्न गांवों के किसानों ने बर्बाद फसल की जांच कराने को लेकर डीएम मानवेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा है। इसमें उन्होंने मुआवजा दिलवाने की मांग की है।
लगातार बारिश होने से खरीफ की फसलें पूरी तरह से नष्ट हो गई हैं। किसानों ने बैंकों से कर्जा लेकर खरीफ की फसलें उड़द, मूंग व तिली, मक्का आदि फसलें बोई थी। जो प्रत्येक वर्ष की अपेक्षा अच्छी उन्नत नजर आ रही थीं। इससे किसानों ने घास, अन्य दवाओं का छिड़काव कर पैसा खर्च किया था और अन्नदाता इस वर्ष अच्छी फसल की उम्मीद पाले हुए थे। लेकिन प्रकृति को कुछ और ही मंजूर था। किसानों के मंसूबों पर पानी फेर दिया था। इसको लेकर जिले भर के किसान आए दिन डीएम मानवेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपकर नष्ट हुई फसलों की जांच कराए जाने व उचित मुआवजा राशि दिलवाए जाने की मांग कर रहे हैं। ऐसी ही मांग को लेकर विकासखंड बार के ग्राम धमना, पुलवारा, बार, भैलोनी लोध, लड़वारी, गेंदौरा, टोड़ी, पारौन, दसरारा, आदि गांव के किसानों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर जांच कर मुआवजा दिलाने की मांग की है। ज्ञापन पर मनोज गोस्वामी, आशु गोस्वामी, नंदकिशोर यादव, अवधेश गोस्वामी, खेमचंद्र लोधी, शेर सिंह यादव टोड़ी, रमेश रिछारिया, रामसेवक यादव, पप्पू कुशवाहा, प्रभु कुशवाहा, महेंद्र सिंह लोधी, देवसिंह यादव, प्रधान बछरावनी रणवीर राजा, हुकुम अहिरवार व किसान नेता कीरत सिंह यादव आदि के हस्ताक्षर बने हैं। वहीं, विकासखंड विरधा के किसानों ने अतिवृष्टि से नष्ट हुई फसल के उचित मुआवजे की मांग को लेकर डीएम को प्रार्थनापत्र सौंपकर बताया कि ब्लाक के बम्हौरी बंशा, किनौंदा, हनौता, टीला, रसोई, बिलंदपुरा, मैंरतीकलां, खजुरिया में अतिवृष्टि से किसानों की फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गईं है। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई है। किसानों को आगे की फसल को बोने की हालत में भी नहीं बचे हैं। बर्बाद फसल की जांच कराए जाने व सहायता राशि दिलवाने की मांग की है। ज्ञापन पर सुनील यादव, पवन, रामस्वरूप, माधव, बलवंत, कपूर सिंह, ठाकुर दास, दीपक कुमार, अवधेश, जगभान, बहादुर, भटुआ, ब्रिजनंदन, रामअवतार, जुगल किशोर, रामकिंकर, रमाकांत तिवारी के हस्ताक्षर बने हैं। वहीं, विकासखंड मड़ावरा के अंतर्गत ग्राम गुढ़ा बुजुर्ग्र सरखड़ी निवासी किसानों ने लगातार हुई बारिश से नष्ट हुई फसल की जांच कराए जाने व आर्थिक सहायता दिलवाने की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने बताया कि किसानों ने हिम्मत कभरके उड़द, मूंग, मक्का व तिली की फसल बोई थी। इस बार सभी फसलों में अच्छी पैदावार होने की संभावना नजर आ रही थी। लेकिन करीब दस दिनों तक हुई लगातार बारिश ने उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। इससे किसान पूरी तरह से भुखमरी की कगार पर आ गया है। ज्ञापन पर घनश्याम, रामदास, तिलक सिंह, राजेंद्र, मुन्नालाश्ल, बैजनाथ, जगदीश, रामस्वरूप, देवेंद्र सिंह, नाथूराम, रामपाल, छोटेलाल आदि के हस्ताक्षर बने हैँं। ब्लाक जखौरा के ग्राम जिजयावन व करमई के निवासी किसानों ने बारिश से नष्ट हुई फसल के मुआवजे की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपकर मूंग, उड़द, तिली व मक्का की फसल की जांच कराने की मांग की है। ज्ञापन पर छोटू, सुमित, तिलकसिंह, शंकरसिंह, रामअवतार, हरीसिंह, गुड्डे, जगदीश रजक आदि के हस्ताक्षर बने हैं।