फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   पुलिस की कस्टडी में हुई युवक की मौत, मामला संदिग्ध

पुलिस की कस्टडी में हुई युवक की मौत, मामला संदिग्ध

Mon, 16 Apr 2018 01:44 AM IST
Updated Mon, 16 Apr 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की कस्टडी में हुई युवक की मौत, मामला संदिग्ध
-पिता ने लगाए पुलिस व युवती के परिजनों पर हत्या के आरोप, पुलिस बता रही सड़क दुर्घटना
विज्ञापन

-एसपी ने एसआई व सिपाही को किया निलंबित, सागर एसपी ने बैठाई मजिस्ट्रेट जांच
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।विगत 12 अप्रैल को थाना बानपुर क्षेत्र से युवती लापता हुई युवती के मध्यप्रदेश के गंज बासौदा थाने से मिलने की सूचना पर जनपद की बानपुर थाना पुलिस युवक व युवती को लेने युवती के परिजनों के साथ बासौदा पहुंची। वहां से ललितपुर आते समय मध्य प्रदेश के मालथौन में युवक की पुलिस अभिरक्षा में संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। पुलिस मौत का कारण सड़क हादसा बता रहीं है, लेकिन सड़क हादसें में कोई अन्य चोटिल भी नहीं हुआ है। वहीं मृतक के पिता ने पुलिस व युवती के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने बानपुर एसआई और सिपाही को निलंबित कर दिया है।
कस्बा बानपुर क्षेत्र में रहने वाली एक युवती जो कि बीए की छात्रा है और वह एक विद्यालय में शिक्षिका भी है। वह विगत 12 अप्रैल को घर से पेपर देने के लिए निकली थी, लेकिन घर वापस नहीं पहंची थी। काफी खोजबीन के बाद युवती के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसका बानपुर पुलिस ने युवती की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी थी। बानपुर पुलिस को 13 अप्रैल को गंज बासौदा थाने से सूचना मिली की युवती मिल गई है और कस्बा जाखलौन निवासी युवक शिवराम पुत्र प्रकाश सेन उसके साथ है। सूचना मिलने पर बानपुर थाना पुलिस युवती के परिजनों के साथ उन्हें लेने के लिए चार पहिया वाहन से गंज बासौदा जा पहुंचे। जहां मध्य प्रदेश पुलिस ने यूपी पुलिस की सुपुदर्गी में दोनों युवक-युवती को दे दिया। जब पुलिस दोनों को लेकर ललितपुर आ रही थी, तभी मालथौन व खुरई मार्ग के पास युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। पुलिस इस घटना को सड़क हादसा बता रही है। वहां मौजूद पुलिस का कहना है कि युवक पेशाब करने के लिए उतरा तभी पीछे आ रहे ट्रक ने उसका कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हुई है। वहीं मध्यप्रदेश पुलिस ने ही शव का पोस्टमार्टम भी कराया था। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक युवक का पिता प्रकाश सेन भी सागर जा पहुंचा और उसने वहां के पुलिस अधीक्षक से मुलाकात करके इस घटना को हत्या बताया। मामले का संदिग्ध देखते हुए मध्य प्रदेश सागर जनपद के पुलिस अधीक्षक ने एडीजे को पत्र लिखकर मामले की मजिस्ट्रेट जांच करने की मांग भी की है। यहां जनपद के पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने भी मामले को संदिग्ध देखते हुए बानपुर थाना एसआई राजेश तिवारी व सिपाही शिववरन को निलबिंत कर दिया गया है।
विज्ञापन

=========
युवती के स्कूल में ही प्रधानाध्यापक था युवक
मृतक युवक शिवराम सेन के पिता प्रकाश सेन ने बताया कि उसका पुत्र कस्बा बानपुर के एक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात था। उक्त युवती भी यहां पर शिक्षिका के पद पर तैनात थी। इसी बीच दोनों अचानक रहस्य मय तरीके से गायब हो गए। मध्य प्रदेश के गंज बासौदा पुलिस ने युवक व युवती को गिरफ्तार कर स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक व युवती को अपनी सुपुर्दगी में ले लिया था और युवती के परिजन भी पुलिस के साथ थे। पिता का आरोप है राक युवती के परिजनों ने ही पुलिस के साथ मिलकर उसके पुत्र की हत्या कर दी है। वहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती के पिता पर कई अपराधिक मामले भी दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

=============
पुलिस की कहनी संदिग्ध
पुलिस का कहना है कि युवक गाड़ी से उतर कर पेशाब करने के लिए जा रहा था, इसी बीच पीछे से आ रहे ट्रक ने उसको टक्कर मार दी है। अब पुलिस की यह कहानी संदिग्ध इसलिए होती है क्योंकि जब पुलिस युवक को अपनी कस्टडी में लिए थी तो फिर युवक को पेशाब या फिर गाड़ी से बाहर अकेला ही किस भरोसे पर जाने दिया। यदि कोई पुलिस कर्मी भी साथ था तो फिर कोई अन्य चोटिल क्यों नहीं हुआ है। वहीं पुलिस ने मध्य प्रदेश पुलिस के समक्ष युवती के व्यान भी दर्ज नहीं कराए हैं और पूरे मामले को छिपाने की कोशिश की गई थी।

==========
इनका कहना है
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर बानपुर थाना उपनिरीक्षक राजेश तिवारी व सिपाही शिववरन को निलबिंत कर दिया गया है। वहीं इस मामले में मध्य प्रदेश के सागर जिलेके एडीजे के आदेश पर मजिस्ट्रेट जांच शुरु कर दी है। वहीं जनपद पुलिस द्वारा भी इस मामले में जांच की जा रही है।
-अवधेश कुमार विजेता
अपर पुलिस अधीक्षक, ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed