{"_id":"5a6e24ed4f1c1b77268b6c8e","slug":"191517167853-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने जिले को मांगा सीएनजी व एलपीजी गैस पंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने जिले को मांगा सीएनजी व एलपीजी गैस पंप
Updated Mon, 29 Jan 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारियों ने जिले के लिए मांगा सीएनजी व एलपीजी गैस पंप
ललितपुर। जनपद में सीएनजी और एलपीजी गैस पंप की स्थापना कराने के लिए संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय को एक ज्ञापन भेजा है।
ज्ञापन में बताया गया है कि पेट्रोल और डीजल चलित वाहनों से होने वाले वायु प्रदूषण से पर्यावरण और स्वास्थ्य दोनों पर प्रतिकूल असर होता है और हानिकारक बीमारियां फैलती हैं। इसको दृष्टिगत रखते हुए सरकार भी सीएनजी और एलपीजी ईंधन प्रयुक्त होने वाले वाहनों को बढ़ावा देती है। इससे प्रदूषण को कम करके पर्यावरण संतुलन बनाए रखा जा सके। यह ईंधन सस्ता होने के साथ ही देश मेें प्रचुर मात्रा में मौजूद होने से यह विदेशों से कम आयात करना पड़ता है। ललितपुर में इन ईंधनों को प्रयुक्त करने वाले सैकड़ों वाहन तो हैं, लेकिन सीएनजी एवं एलपीजी के पंप केवल महानगरों में ही उपलब्ध होने के कारण उन्हें ईंधन के लिए झांसी या ग्वालियर जाना पड़ता है। इससे ईंधन की बर्बादी होती है। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण की सुरक्षा और ईंधन की अनुपलब्धता को दृष्टिगत रखते हुए जनपद में सीएनजी एवं एलपीजी के पंप शुरु किए जाने की मांग की है। इससे वाहन स्वामियों की समस्या दूर हो सके और पर्यावरण सुरक्षित रह सके। ज्ञापन पर व्यापार मंडल के संयोजक सुमित अग्रवाल, नरेंद्र तिवारी, चरन सिंह, मनोज ताम्रकार, प्रदीप जैन, बृजेश ताम्रकार, अमित गोयल, ओम प्रकाश, इब्राहिम, आशीष नायक, मूूलचंद्र राम, दीपक जैन, करीम पप्पू राईन आदि के हस्ताक्षर हैं।