फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   गली-मुहल्लों, पान व चाय की दुकानों पर जीत के बन रहे समीकरण

गली-मुहल्लों, पान व चाय की दुकानों पर जीत के बन रहे समीकरण

Wed, 29 Nov 2017 01:15 AM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
गली-मुहल्लों, पान व चाय की दुकानों पर जीत के बन रहे समीकरण
जातियों के इर्दगिर्द घूम रहा जीत का आंकड़ा
विज्ञापन

ललितपुर।
निकाय चुनाव का मतदान पूर्ण होने के उपरांत अब गली, मुहल्लों, पान, चाय और मगोड़ी की दुकानों पर जीत को लेकर गुणाभाग लगाए जा रहे हैं। समर्थक जातीय गणित समझाकर अपने उम्मीदवार को जीत का सेहरा बांध रहे हैं तो कोई सत्ता के खिलाफ माहौल होने व खरीद फरोख्त का फायदा मिलने की बात कह रहा है। वहीं, राजनीतिक पंडित वोटरों के रुख के आधार पर हार जीत तय कर रहे हैं।
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद पर 14 उम्म्मीदवारों ने अपनी किस्मत अजमाई है। लेकिन, मतदान के पश्चात चार-पांच उम्मीदवारों की ही सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। इसमें विकास, घोषणा पत्र काफी पीछे छूट गए हैं। जिस तरह से मतदान के एक दिन पहले मतदाताओं को प्रलोभन दिया गया है, उसके बाद से चुनावी परिदृश्य बदल ही गया है। वर्तमान में जीत के आंकड़े को जातियों से जोड़कर देखा जा रहा है। सबसे ज्यादा लोगों की नजरें कुशवाहा, ब्राह्मण, मुस्लिम मतदाताओं पर है। नगरवासी इन तीनों बिरादरी के वोटरों के रुझान जानने को बेहद उत्सुक हैं। राजनीतिक पंडितों का भी मानना है कि इस चुनाव में जातीय समीकरण हावी रहे हैं। जिस तरह से कुशवाहा, जैन, कायस्थ्य व ब्राह्मण ने एकजुटता का प्रदर्शन किया है। वहीं, भाजपा के लिए परंपरागत वोट का खिसकना बड़ा झटका माना जा रहा है। इससे राजनीतिक पंडितों को परिणाम तक पहुंचने में मुश्किल आ रही है। हालांकि, भाजपा, सपा के पदाधिकारी अपने उम्मीदवार की जीत का दावा ठोक रहे हैं तो निर्दलीय उम्मीदवार भी खुद को कमतर नहीं आंक रहे हैं।
विज्ञापन


सीन एक
सुबह नौ बजे
स्थान-कटरा बाजार
चर्चा- युवा वर्ग
कटरा बाजार स्थित ज्वैलर्स की दुकान पर युवा वर्ग चुनाव पर चर्चा कर रहे थे। मज्जू सोनी ने कहा कि भाजपा को साहू समाज के साथ हर वार्ड से वोट मिला है, जिससे उनकी जीत सुनिश्चित मानी जा रही है। इस पर टिंकल हुंडैत बोले कि समाजवादी पार्टी की संध्या सुड़ेले को ब्राह्मण, मुस्लिम व यादव मतदाताओं ने उनके पक्ष में मतदान किया है। ऐसे में उनका जीतना तय है। वहीं, कुछ ने निर्दलीय उम्मीदवार वंदना कडंकी को अपार जनसमर्थन मिलने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीन दो
शाम छह बजे
स्थान- होटल
चर्चा- व्यापारी वर्ग
स्टेशन रोड स्थित एक होटल में कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान व्यापारी एकत्रित हो गए तो उनमें भी चुनाव को लेकर चर्चा होने लगी। व्यापारी सुरेश बढेरा ने कहा कि चुनाव किस करवट बैठेगा यह कहना अभी तय नहीं है। लेकिन जिस तरह से अपेक्षा से कम मतदान हुआ है। उससे चुनावी गणित उलझकर रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed