फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   प्रशासन में हड़कंप, जिलास्तरीय टीम ने पानी का भरा नमूना

प्रशासन में हड़कंप, जिलास्तरीय टीम ने पानी का भरा नमूना

Wed, 10 Oct 2018 02:32 AM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन में हड़कंप, जिलास्तरीय टीम ने पानी का भरा नमूना
प्रशासन में हड़कंप, जिलास्तरीय टीम ने पानी का भरा नमूना
विज्ञापन

तीन दिनों से घरों में हो रही पीले मटमैले पानी की आपूर्ति
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। तीन दिनों से शहरी क्षेत्र में हो रही पीले मटमैले पानी की आपूर्ति से प्रशासन हड़कंप मच गया। मंगलवार को डीएम के निर्देश पर जिलास्तरीय संक्रामक निरोधात्मक टीम ने डोडाघाट स्थित सैटलिंग टैंक फिल्टर एवं ओवर हैड टैंक का निरीक्षण किया और स्टैंड पोस्ट से पानी का नमूना लिया।

जल संस्थान ने शहर में पाइप लाइनों के माध्यम से जलापूर्ति करने का जिम्मा अपने कंधों पर ले रखा है। तीन दिनों से घरों में पीला मटमैला पानी पहुंच रहा है। आज भी रेलवे कालोनी, चंडी मंदिर सहित कई क्षेत्र में पीले मटमैले पानी की आपूर्ति हुई। इससे नागरिकों में रोष देखा जा रहा है। आठ अक्तूबर के अमर उजाला अंक में पेज नंबर दो पर दो दिन से आ रहा मटमैला पानी शीर्षक से समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। इससे प्रशासन में खलबली मच गई। डीएम मानवेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से जिलास्तीय संक्रामक निरोधात्मक टीम को मौके का निरीक्षण करने व पानी का सैंपल लेने के निर्देश दिए। इसके अनुपालन में डा. राजेश भारती जिला संक्रामक रोग नियंत्रण अधिकारी, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता सुरेश चंद्र, अवर अभियंता डीपी राय, जेई रामभुवन राम, खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रशांत मलैया ने डोडाघाट स्थित सैटलिंग टैंक, फिल्टर एवं ओवर हैड टैंक का निरीक्षण किया। सैटलिंग टैंक व फिल्टर की सफाई ठीक पाई गई। एल्युमिनाफैरिक घुलकर सैटलिंग टैंक में जा रहा था। नझाई बाजार स्थित स्लोसैंड फिल्टर का भी निरीक्षण किया। यहां डैम से आने वाले कच्चे पानी पर एल्युमिनाफैरिक की सिल्ली लगी पाई गई। सीडब्लूआर के पहले ब्लीचिंग पाउडर भी मिला। कैंपस में दो स्थानों पर लगे स्टैंड पोस्ट नल व वंशीपुरा शंकर जी मंदिर के पास लगे स्टैंड पोस्ट नल से जल का नमूना लेकर ओटी जांच की जो दोनों धनात्मक पाए गए। दोनों स्थानों से जल के नमूने लेकर जांच के लिए अपर निदेशक राज्य स्वास्थ्य संस्थान अलीगंज लखनऊ भेजे जा रहे हैं। जिला संक्रामक रोग नियंत्रण अधिकारी ने सीएमओ के माध्यम से जल संस्थान को भेजी गई आख्या में नझाई बाजार स्थित स्लोसैंड फिल्टर एवं पंप हाउस के आसपास प्रतिदिन साफ सफाई के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed