{"_id":"5ae4d5294f1c1b84028b7009","slug":"181524946217-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने पदोन्नति की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने पदोन्नति की उठाई मांग
Updated Sun, 29 Apr 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
शिक्षकों ने पदोन्नति की उठाई मांग
ललितपुर। विगत वर्ष 2015 में हुई 72 हजार 825 सहायक अध्यापक भर्ती बैच के शिक्षकों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व डायट प्राचार्य को ज्ञापन देकर प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक पद पर पदोन्नति करने की मांग की है। शिक्षकों ने ज्ञापन में बताया कि उनकी नियुक्ति के लिए ढाई वर्ष से अधिक समय बीत गया है और वर्तमान में जनपद के परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में करीब 461 प्रधानाध्यापकों के पद रिक्त हैं, जबकि मात्र 96 अभ्यर्थी हैं। उन्होंने जल्द से जल्द पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है। ज्ञापन पर देवेश शर्मा, उमेश बबेले, अमित, अश्वनी अवस्थी, मनोज, विमला जैन, जितेंद्र, अर्चना, सौरभ अग्रवाल के हस्ताक्षर हैं।