{"_id":"5a7b52044f1c1b8a268b8ee4","slug":"181518031364-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्य: पहले दिन मात्र 11 केंद्र ही उपलब्ध करा सके सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्य: पहले दिन मात्र 11 केंद्र ही उपलब्ध करा सके सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग
Updated Thu, 08 Feb 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
11 केंद्र ही उपलब्ध करा सके सीसीटीवी रिकॉर्डिंग
ललितपुर।
यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन जनपद के 41 केंद्रों पर आयोजित हुई परीक्षा में से मात्र 11 केंद्रों की ही सीसीटीवी रिकॉर्डिंग उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा इन रिकॉर्डिंग को हर रोज जिला मुख्यालय पर चेक करने की व्यवस्था भी नहीं है, केवल विशेष परिस्थितियों में ही इन रिकॉर्डिंग को खंगाला जाएगा।
प्रदेश में पहली बार बोर्ड परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हो रही है और शासन के निर्देशानुसार उत्तर पुस्तिकाओं के साथ हर रोज रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध करानी है। ऐसे में केंद्र व्यवस्थापकों को सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग जिला मुख्यालय पर संकलन केंद्र पर उपलब्ध कराने में काफी परेशानी हो रही है। जनपद में कुल 41 केंद्रों पर परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। परीक्षा के पहले दिन प्रथम पाली में सभी केंद्रों पर और दूसरी पाली में 31 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई थी। इनमें से मात्र 11 केंद्रों की ही सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग डीवीडी के माध्यम से उपलब्ध कराई गई है। केंद्र व्यवस्थापकों के लिए यह सर दर्द बन रहा है। वैसे ही बिना किसी चूक के परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को संकलन केंद्र तक पहुंचाना होता था और रिकॉर्डिंग ने इस चिंता को कई गुना बढ़ा दिया है। हर केंद्र पर दस से अधिक ही कक्षों में परीक्षा आयोजित की जा रही है और ऐसे में सभी कक्षों की एक पाली में होने वाली साढ़े तीन घंटे की रिकॉर्डिंग डीवीडी में कॉपी करना आसान काम नहीं है। इसके अलावा रिकॉर्डिंग डीवीडी में कॉपी करने में अधिक समय लग रहा है, ऐसे में अधिक समय तक उत्तर पुस्तिकाओं को भी केंद्र पर रखना सही उचित नहीं है। इन समस्याओं का सामना करते हुए बकाया केंद्रों ने पहले दिन की दूसरी पाली की रिकॉर्डिंग अगले दिन सुबह प्रथम पाली के रिकॉर्डिंग के साथ संकलन में उपलब्ध कराई है। इसके अलावा हर रोज की डीवीडी खरीदी के लिए केंद्रों पर अलग से कोई बजट उपलब्ध नहीं कराया गया है। विभागीय जानकारी के अनुसार केंद्रों पर प्रत्येक परीक्षार्थी के सापेक्ष ढाई रुपये का केंद्र व्यय दिया जाता है। इसी केंद्र व्यय की धनराशि से यह डीवीडी उपलब्ध कराई जाएगी।
विशेष परिस्थितियों में खंगाली जाएगी फुटेज
परीक्षा केंद्र कक्षों में आयोजित हो रही परीक्षा की रिकॉर्डिंग केंद्र वार संकलन केंद्र पर उपलब्ध कराई जा रही है। इन रिकॉर्डिंगों को हर रोज देखने की कोई व्यवस्था नहीं है और यह संभव भी नहीं है। जिला विद्यालय निरीक्षक वीरेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि यह रिकॉर्डिंग विशेष परिस्थितियों में व किसी शिकायत पर खंगाली जाएगी। वहीं उन्होंने बताया कि इसके अलावा किसी केंद्र पर संदेह होने पर कोई भी रिकॉर्डिंग देखी जा सकती है।
विज्ञापन
डीआईओएस ने संकलन केंद्र पहुंचकर जानी व्यवस्थाएं
जिला मुख्यालय पर संचालित राजकीय इंटर कॉलेज में संकलन केंद्र बना हुआ है। आयोजित होने वाली परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं परीक्षा के बाद हर रोज इसी संकलन केंद्र पर व्यवस्थित तरीके से रखी जाती हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बुधवार को संकलन केंद्र का निरीक्षण कर वहां की हकीकत जानी। इस दौरान उन्होंने संकलन केंद्र पर तैनात शिक्षक-शिक्षिकाओं को आवश्यक निर्देश दिए और साथ ही उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग को केंद्र वार व दिन वार सुरक्षित व व्यवस्थित तरीके से रखने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने बताया कि यदि किसी केंद्र व्यवस्थापक द्वारा देरी से उत्तर पुस्तिकाएं जमा कराई जाती हैं या फिर हर रोज रिकॉर्डिंग उपलब्ध नहीं कराई जाती है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान केंद्र व्यवस्थापक व प्राचार्य राजेंद्र कुमार त्रिपाठी व अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।