फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   जेल सुरक्षा में बाधा बन रही बहुमंजिला अवैध इमारत

जेल सुरक्षा में बाधा बन रही बहुमंजिला अवैध इमारत

Tue, 23 Jan 2018 01:33 AM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
जेल सुरक्षा में बाधा बन रही बहुमंजिला अवैध इमारत
जेल सुरक्षा में बाधा बन रही बहुमंजिला इमारत
विज्ञापन

ललितपुर। जिला कारागार के पास जेल चौराहे पर मुख्य झांसी मार्ग के किनारे अवैधानिक तरीके से बनाई जा रही बहुमंजिला इमारत अब जेल की सुरक्षा को भी खतरा बनने लगी है। जेल प्रशासन की मांग और जिलाधिकारी के सख्त निर्देशन के बाद भी इस अवैध निर्माण को रुकवाया नहीं जा सका है। प्राधिकरण विभाग के अधिकारी कार्रवाई के नाम पर केवल कागजी घोड़ा दौड़ाकर अफसरों व जेल प्रशासन को खुश करने में लगे हैं, वहीं दूसरी ओर अवैध निर्माण कार्य लगातार चल रहा है।
शहर के जेल चौराहे पर मुख्य मार्ग पर बनाई जा इस बहुमंजिला व्यवसायिक इमारत में एक बेसमेंट और तीन मंजिला इमारत बनाने का मानचित्र प्राधिकरण विभाग द्वारा स्वीकृत किया गया है। भवन स्वामी कौस्तुभ चौबे पुत्र संजय चौबे ने प्राधिकरण विभाग व जिला प्रशासन की नाक के नीचे स्वीकृत मानचित्र के वितरित तीन मंजिल की जगह अवैध तरीके से चार मंजिल का निर्माण कर लिया है। इसी इमारत से चंद कदमों की दूरी पर ही जनपद का जिला कारागार बना है। जिला कारागार के कारापाल शैलेंद्र सिंह ने विगत 2 जनवरी को जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह को लिखित रूप से पत्र देकर इस बहुमंजिला का निर्माण कार्य रुकवाने की बात कही थी। स्वीकृत मानचित्र के विपरीत बनाई गई इस इमारत की ऊंचाई इतनी अधिक हो गई है, जिससे जिला कारागार के अंदर की गतिविधियों को आसानी से देखा जा सकता है। इसका हवाला देते हुए जेल प्रशासन ने जिलाधिकारी से इस इमारत का निर्माण कार्य रुकवाने की मांग की थी। इसके क्रम में जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नियत प्राधिकारी/ सदर उप जिलाधिकारी महेश चंद्र दीक्षित को इस अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी अभी तक यह अवैध निर्माण कार्य रुकवाया नहीं गया है और धड़ल्ले से बेखौफ होकर लगातार जारी है। विगत 31 दिसंबर की इसी अवैध निर्माण के संबंध में अमर उजाला ने अवैध निर्माण कार्य को रुकवाने में प्राधिकरण लाचार नामक शीर्षक से समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, इसके बाद जेल प्रशासन का ध्यान भी इस बहुमंजिला अवैध इमारत की ओर गया, लेकिन प्राधिकरण विभाग पर इसका कोई फर्क नहीं पड़ा।
विज्ञापन


कार्रवाई के नाम पर दौड़ा रहे कागजी घोड़ा
प्राधिकरण विभाग इस अवैध निर्माण के खिलाफ केवल कागजी घोड़ा दौड़ाने में लगी हैं, जबकि अवैध निर्माण कार्य लगातार जारी है। जेल प्रशासन के पत्र के बाद जिलाधिकारी ने प्राधिकरण विभाग को अवैध निर्माण के खिलाफ करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद प्राधिकरण विभाग ने अवैध निर्माण के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करते हुए विगत 9 जनवरी को भवन स्वामी कौस्तुभ चौबे पुत्र संजय चौबे को नोटिस जारी करके कार्रवाई के नाम पर इतिश्री कर ली है। इससे पूर्व में करीब छह माह पूर्व जुलाई माह में इस बहुमंजिला पर मानचित्र के विपरीत बन रही चौथी मंजिल के निर्माण की लिखित शिकायत की गई थी। इस दौरान भी प्राधिकरण विभाग के अधिकारियों ने एक नोटिस जारी करके इतिश्री कर ली थी और तब से अभी तक निर्माण कार्य लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई के दिए थे आदेश
जिला कारागार से पत्र मिलते ही उक्त बहुमंजिला इमारत के अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई के लिए नियत प्राधिकारी को निर्देश दिए थे। इसके बावजूद भी निर्माण कार्य जारी है तो तत्काल प्रभाव से अवैध निर्माण को रुकवाया जाएगा।

-मानवेंद्र सिंह
जिलाधिकारी, ललितपुर।

कार्रवाई कर नोटिस किया गया है जारी
इस अवैध निर्माण के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को लेकर विभागीय प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और निर्माण कार्य को रुकवा दिया गया है। यदि रोक के बाद भी निर्माण कार्य किया जा रहा है, तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-महेशचंद्र दीक्षित
उप जिलाधिकारी/नियत प्राधिकारी, ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed