फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   मकर संक्रांति: रणछोरधाम पर दस दिवसीय मेला आज से

मकर संक्रांति: रणछोरधाम पर दस दिवसीय मेला आज से

Sun, 14 Jan 2018 02:29 AM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
मकर संक्रांति: रणछोरधाम पर दस दिवसीय मेला आज से
रणछोरधाम पर दस दिवसीय मेला आज से
विज्ञापन

ललितपुर। मकर संक्रांति को लेकर सनातन धर्म के लोगों में जहां उत्साह का माहौल है, वहीं जनपद में जगह-जगह बांध, नदी किनारे पारंपरिक मेला और हवन यज्ञ का आयोजन की तैयारियां भी मेला समितियों द्वारा पूर्ण कर ली गई हैं। वहीं, श्रीरणछोरधाम मंदिर में भी दस दिवसीय भव्य मेला का आयोजन भी आज से शुरु हो रहा है, इसके लिए प्रशासन भी पूर्ण तरह से मुस्तैद है।

मकर संक्रांति पर्व को लेकर जनपद में 15 जनवरी को जगह-जगह मेला का आयोजन होगा। इसमें शहर के गोविंदसागर बांध और धौर्रा क्षेत्र में रणछोरधाम मेला पर विशेष रुप से भव्यता के साथ आयोजित किया जाता है। रणछोरधाम परिसर में मेला की तैयारियां कई दिनों से चल रही हैं, इसके लिए जिला प्रशासन की मेला समिति और मंदिर के महंत व पदाधिकारियों के साथ भी बैठक कर रुपरेखा तैयार की गई, ताकि मेला आयोजन के दौरान श्रद्घालुओं को कोई असुविधा न हो और यहां शांतिपूर्वक मेला का आयोजन हो सके। मेला के दौरान यहां दस दिवस तक यज्ञ और हवन का आयोजन भी होना है, जो 24 जनवरी तक चलेगा। इस यज्ञ आयोजन में जनपद के विभिन्न मंदिरों के अलावा अन्य जनपदों और मध्य प्रदेश के कई जनपदों के विभिन्न मंदिरों के महंतों का भी आवागमन होगा। मकर संक्रांति पर विशेष पुण्य काल में यहां हजारों की संख्या में श्रद्घालु बेतवा नदी स्नान के लिए पहुंचते हैं। इसके लिए यहां घाटों पर विशेष तैयारियां की गई हैं। इसके साथ ही यहां स्थित मुख्य मंदिर समेत विभिन्न छोटे-छोटे मंदिरों पर साज सज्जा भी की गई है और मंदिर परिसर में तंबू आदि लगाए गए हैं। इसके साथ ही रणछोर मंदिर और इसके पास ही स्थित मुचकुंद गुफा भी श्रद्घालुओं के लिए विशेष आकर्षण के साथ ही आस्था एवं पर्यटन क्षेत्र में महत्व रखता है, इसे देखने अन्य जनपदों से भी लोग यहां पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed