फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   प्रदेश में जनपद का नाम रोशन करने वाली सोनम को डीआईओएस ने किया सम्मानित

प्रदेश में जनपद का नाम रोशन करने वाली सोनम को डीआईओएस ने किया सम्मानित

Wed, 29 Nov 2017 01:15 AM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश में जनपद का नाम रोशन करने वाली सोनम को डीआईओएस ने किया सम्मानित
प्रदेश में जनपद का नाम रोशन करने वाली सोनम को किया सम्मानित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज के सभागार में जिला विद्यालय निरीक्षक ने जनपद के समस्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की बैठक ली। इसमें उन्होंने सभी को अपने-अपने विद्यालय का परिवेश और शैक्षिक माहौल सुधारने के साथ छात्रों के अंदर छिपी खेलकूद व अन्य प्रतिभाओं को आगे लाने और समस्त विद्यालयों में स्काउट गाइड स्थापित कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिता में जनपद को एक स्वर्ण पदक व दो कास्य पदक दिलाने वाली छात्रा सोनम राजपूत को सम्मानित व पुरस्कृत किया।
जनपद के समस्त हाईस्कूल व इंटरमीडिएट कॉलेजों के प्रधानाचार्यों की आयोजित जनपद स्तरीय बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक वीरेंद्र कुमार दुबे ने समस्त प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि वह अपने-अपने विद्यालयों में खेल के मैदानों को उपयोग लायक बनाएं और शारीरिक व खेलकूद शिक्षा के लिए टीचर की तैनाती करें, शैक्षिक माहौल बनाने के लिए रिटायर्ड टीचरों का सहयोग लें और पढ़े लिखे युवाओं को भी क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए सहयोग करने के लिए प्रेरित करें। सभी इसको अपना मिशन बना लें कि हमें अपने विद्यालय व क्षेत्र में शिक्षा को बेहतर बनाना है। इसके साथ ही डीआईओएस ने विद्यालयों में खेलकूद प्रतियोगिताएं, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता और इसके साथ सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं भी आयोजित कराने के निर्देश दिए हैं। ताकि बच्चों में छिपी प्रतिभाएं उभर कर सामने आए और उन्हें आगे बढ़ने का मौका भी मिले। यहां हमें आगे आकर बच्चों की प्रतिभाओं को लोगों के सामने लाने की जिम्मेदारी उठानी होगी।
विज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने बताया कि अगले सत्र में मंडल स्तरीय खेल प्रेतियोगिता का आयोजन ललितपुर में किया जाएगा, इसलिए हमें अच्छे प्रदर्शन के लिए अभी से तैयारी करनी होगी। उन्होंने कहा कि हमें अपने ही घर में बाहर के लोगों से हारना नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बच्चों को अनुशासित कराने के लिए जनपद के समस्त विद्यालयों में स्काउट गाइड अनिवार्य किया जाए। इसके साथ ही यह निर्णय लिया गया कि स्काउट गाइड की तीन दिवसीय जनपदीय रैली का आयोजन 07 दिसंबर से तालबेहट के मर्दनसिंह इंटर कॉलेज में किया जाएगा। बैठक में प्रधानाचार्य जीआईसी राजेंद्र कुमार त्रिपाठी, प्रांतीय महामंत्री केदारनाथ तिवारी, जीजीआईसी प्रधानाचार्या पूनम मलिक, शीलम गुप्ता व जिला क्रीड़ा प्रभारी जयशंकर प्रसाद द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
विजयी छात्रा को ट्रैकशूट व पांच हजार रुपए देकर किया सम्मानित
बैठक के दौरान ही डीआईओएस ने छात्रा सोनम राजपूत को मंच से ट्राफी देकर सम्मानित किया और प्रत्साहित करने के लिए एक ट्रैकशूट व पांच हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया है। गौरतलब है कि छात्रा सोनम राजपूत ने पिछले माह आयोजित प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिता में बाधा दौड़ व पोल वाल्ड प्रतियोगिता में विजयी होकर जनपद के लिए एक स्वर्ण पदक व दो कास्य पदक दिलाए थे और जनपद का नाम रोशन किया था। डीआईओएस ने बताया कि भविष्य में कोई भी छात्र या छात्रा प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर लाता है तो उसे भी पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed