{"_id":"59e8f7514f1c1baf678b6804","slug":"181508439889-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली के साथ ठंठी हवाओं ने दी दस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली के साथ ठंठी हवाओं ने दी दस्तक
Updated Fri, 20 Oct 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट
-शाम होते ही 10 डिग्री तक लुढ़क जाता है पारा
- अधिकत्तम 33 और न्यूनतम 22 तक पहुंच रहा टेम्परेचर
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
दीपावली का त्योहार आते ही अब गुलाबी ठंड अपना असर दिखाने लगी है। दोपहर में जहां तापमान 33 डिग्री के करीब है, तो वहीं शाम होते-होते पारा दस डिग्री लुड़क कर 22 डिग्री तक पहुंच जा रहा है। शाम होते ही लोगों को सर्दी का अहसास होने लगा है।
बीते दो-तीन दिनों से शहर में मौसम का मिजाज बदल गया है। दोपहर में तापमान 33 डिग्री रहता है, धूप से तपन रहती है, लेकिन शाम होते ही ठंठी हवाएं चलने लगती हैं। देर रात तक मौसम में काफी ठंडक घुल जाती है।
उधर, दीपावली पर दुकानदारों ने सर्दी के मौसम को देखते हुए गर्म कपड़ों का नया माल बेचना शुरु कर दिया है। रात के तापमान में 10 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा रही है। पारा 33 से 22 डिग्री तक पहुंच जाता है। अब तो जल्द ही शाम होने लगी है। सात बजे के बाद अंधेरा छाने लगता है। बदलता मौसम स्वास्थ्य के लिए भी नुकसान पहुंचा सकता है। इस मौसम में खासकर बुजुर्गों और बच्चों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है, क्यों कि मौसम का उतार-चढ़ाव उन्हें बीमार कर सकता है।