{"_id":"59c563b54f1c1b8f688b611f","slug":"181506108341-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक पर पानी भरा, एक घंटे बंद रहा ट्रैफिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक पर पानी भरा, एक घंटे बंद रहा ट्रैफिक
Updated Sat, 23 Sep 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे ट्रैक पर भरा पानी, एक घंटे बंद रहा ट्रैफिक
ललितपुर।
धौर्रा रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर पानी भरने के कारण एक घंटे रेल मार्ग बंद रहा, इस वजह से सुपर फास्ट ट्रेनों के साथ ही कई मालगाड़ियां आधे घंटे से एक घंटे तक प्रभावित रहीं। रेलवे अधिकारियों ने मौके पर जाकर ट्रैक में भरे पानी को खाली कराने के बाद रेल यातायात सुचारु कराया।
धौर्रा और मोहासा रेलवे स्टेशन के मध्य पत्थर की कटिंग के बीच से निकले डाउन रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार की सुबह लगभग सात बजे भारी बारिश होने के कारण पानी भर गया। इस वजह से रेलवे ट्रैक दिखाई देना बंद हो गया। स्थिति की जानकारी मिलते ही अधिकारियों ने रेलवे ट्रैक को बंद करा दिया और उस ट्रैक पर आने वाली डाउन रूट की ट्रेनों को यथा स्थानों पर ही रोक दिया गया। रेल यातायात निरीक्षक डीके चतुर्वेदी जानकारी मिलने पर मौके पर ही धौर्रा रेलवे स्टेशन के आगे उक्त डाउन ट्रैक पर पहुंच गए और पीडब्ल्यूआई को भी तत्काल बुलाकर रेल कर्मचारियों से ट्रैक पर भरे पानी को खाली कराया गया। यहां नालियां चोक हो गई थीं, जिससे एक साथ अधिक पानी आने के कारण डाउन ट्रैक पर पानी भरने की समस्या खड़ी हो गई थी। यदि रेलवे द्वारा उक्त नालियों का पहले ही साफ करा लेता तो यह स्थिति उत्पन्न नहीं होती। ट्रैक पर पानी भरने के कारण मोहासा रेलवे स्टेशन और उसके पीछे के स्टेशन पर डाउन ट्रैक पर आ रही ट्रेनों को रोका गया था। ट्रैक पर काम होने के चलते डाउन रूट की मंगला और केरला सुपरफास्ट ट्रेन 30-30 मिनट तक रोकी गई थी। जबकि इन ट्रेनों के पीछे आ रही दो मालगाड़ियों को भी अन्य स्टेशनों के पास रोक लिया गया। धौर्रा रेलवे स्टेशन के आगे पत्थर की कटिंग के बीच से निकले इस डाउन रूट के रेलवे ट्रैक पर हर साल बरसात के दिनों में अधिक पानी बरसने से यह स्थिति उत्पन्न हो जाती है और ट्रेनें प्रभावित होती हैं।