फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   18 out sourcing employee

बेसिक शिक्षा विभाग में रखे गए अठारह आउट सोर्सिग कर्मी

Fri, 19 Jun 2020 12:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
18 out sourcing employee
education - फोटो : education
ललितपुर। बेसिक शिक्षा विभाग के समग्र शिक्षा अभियान में रिक्त पदों को सेवा प्रदाता कंपनी के माध्यम से भरा गया है। इसमें 20 पदों को भरा जाना है, जिसमें से 18 पद पर प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। शेष दो पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत पंद्रह सौ विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए छह खंड शिक्षा अधिकारियों की तैनाती की गई है। बीते वर्षों में इनके अधीनस्थ काम करने के लिए एक कंप्यूटर आपरेटर व अकाउंटेंट की नियुक्ति की गई थी। जिस फर्म से इन कर्मियों को काम करने का अवसर मिला था, उसने बीते महीनों में अपना अनुबंध समाप्त कर दिया था। इससे काम कर रहे कर्मियों को वेतन के लाले पड़ गए थे। लॉकडाउन के समय बीएसए रामप्रवेश ने नई संस्था का चयन किया। तदोपरांत चयनित संस्था ने रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया भी पूरी कर ली है। इससे यह हुआ कि कई बेरोजगारों को भर्ती की भनक भी नहीं लग पाई। बताया गया कि विभाग ने रिक्त 20 पदों में से 18 पद पर भर्ती पूर्ण कर ली है। अवशेष दो पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों पर संशय है। इस कारण उनकी जांच वरिष्ठ कोषाधिकारी विष्णुकांत द्विवेदी द्वारा की जा रही है। उधर, कई बेरोजगार बीएसए कार्यालय में भर्तियों की जानकारी लेने पहुंच रहे हैं लेकिन उन्हें मायूसी हाथ लग रही है।
विज्ञापन

आवंटित नहीं हुए स्थल
भर्ती में चयनित कर्मियों को अभी स्थल आवंटित नहीं किए गए हैं, लेकिन कर्मियों ने कामकाज संभाल लिया है। जो चर्चा का विषय बना हुआ है। उधर, बीएसए का कहना है कि स्थल का आवंटन सामान्य प्रक्रिया है, जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आउट सोर्सिंग संस्था ने बीस में से अठारह पद भर लिए हैं, शेष दो पदों पर अभ्यर्थियों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच की जा रही है।
- रामप्रवेश, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed