{"_id":"5fb6cf668ebc3e9b861cb764","slug":"18-corona-positive-in-one-day-lalitpur-news-jhs181426455","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिन में 18 कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दिन में 18 कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। जिले में कोरोना संक्रमण की थमी रफ्तार फिर से बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को विभिन्न सेंटरों में जांच के दौरान छह वर्षीय मासूम समेत 18 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
एक माह से लगातार मरीजों की संख्या दस से अधिक नहीं मिल रही थी। लेकिन, अब फिर से मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न सेंटरों से 1,522 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इनमें 590 सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज भेजे गए। छह सैंपल ट्रू- नॉट से जांच किए गए और 926 सैंपल एंटीजन किट से जांचे गए। जांच के बाद आई रिपोर्ट में छह वर्षीय मासूम समेत 18 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितो में शहर के मोहल्ला नईबस्ती निवासी दो, मोहल्ला महावीरपुरा, आजादपुरा, चौबयाना, तालाबपुरा, मऊठाना, पिसनारी व गांधीनगर निवासी एक-एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में तहसील मड़ावरा में चार संक्रमित मिले हैं। इनमें कस्बा मड़ावरा, ग्राम सतवांसा, कबराटा, सुनौनी निवासी एक-एक ग्रामीण शामिल हैं। ब्लॉक बार के ग्राम दशरारा व मर्रोली निवासी एक-एक और ब्लॉक जखौरा के ग्राम नौहरकलां निवासी एक व्यक्ति कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रमितों में पांच को होम आइसोलेशन, एक संक्रमित को झांसी और 11 संक्रमितों को उपचार के लिए एल-1 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट में भर्ती कराया गया है।
----------
ये पहुंचा आंकड़ा
जिले में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या तीन हजार पर पहुंच गई है। हालांकि, इनमें 2,866 संक्रमित स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। 45 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 89 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। चार दिनों से महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में जांच को भेजे गए 1186 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
-------
बृहस्पतिवार को विभिन्न सैंपल बूथ कलेक्शनों सेंटर से लिए गए सैंपल की जांच रिपोर्ट में छह वर्षीय मासूम बालक समेत 18 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सभी को सुविधा अनुसार उपचार मुहैया कराया जा रहा है।
- डा. मुकेश दुबे
मुख्य चिकित्सा अधिकारी
------
दो मोहल्ला घोषित हुए माइक्रो कंटेनमेंट जोन
ललितपुर। शहर के मोहल्ला नेहरूनगर व कटरा बाजार में कोरोना संक्रमित की पुष्टि होने पर माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील किए गए हैं। इस क्षेत्र में बिना जांच के किसी भी व्यक्ति को अंदर जाने व बाहर आने की अनुमति नही हैं।