फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   नमकीन के सैंपल लिए, दुकानों के शटर गिरे

नमकीन के सैंपल लिए, दुकानों के शटर गिरे

Sun, 10 Mar 2019 01:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
नमकीन के सैंपल लिए, दुकानों के शटर गिरे
नमकीन के सैंपल लिए, दुकानों के शटर गिरे
विज्ञापन

पाली। होली नजदीक आते ही खाद्य विभाग ने जांच अभियान शुरू कर दिया है। शनिवार को विभागीय टीम ने पाली के बाजार में सैंपल लेने का अभियान चलाया। इस दौरान नमकीन के सैंपल लिए गए। टीम को देखकर ज्यादातर दुकानदार शटर गिराकर भाग गए।
रंगों का पर्व होली नजदीक है, इसको लेकर लोगों में बड़ा उत्साह होता है। इस दौरान मिठाइयों एवं पकवानों का खाने-खिलाने की रिवाज है। इस कारण दुकानदार विभिन्न प्रकार की मिठाइयां दुकानों पर बनाते हैं। किराने की दुकानों पर खाद्य सामग्री की बिक्री बढ़ जाती है। ज्यादा मुनाफा के चक्कर में मिलावटखोरी बढ़ जाती है। त्योहार पर लोगों की सेहत का रंग भंग न हो, इसके लिए खाद्य विभाग की टीम सक्रिय हो गई है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के निर्देश पर शनिवार को दोपहर में खाद्य विभाग की टीम में शामिल अभिहित अधिकारी विनय कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरविंद साहू, प्रशांत मलैया और विजय श्रीवास ने पाली बाजार में छापामारा। विभागीय टीम के हाथ कुछ मिलावटखोर लग पाते, इससे पहले ही जानकारी मिलने पर दुकानदार अपनी दुकानों की शटर गिराकर गायब हो गए। खाद्य सामग्री की दुकानों को बंद देख विभागीय टीम ने नमकीन बनाने वालों की ओर रुख किया, जिसमें पीपरी मोहल्ला में संचालित सचिन नमकीन कारखाना से नमकीन के नमूने लिए। अधिकारियों ने बताया की नमूने को प्रयोगशाला भेजा जाएगा। विभागीय टीम के जाते ही बाजार में फिर से रौनक आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों को खूब लुभाती आइसक्रीम
गर्मी का मौसम शुरू होते ही बच्चों को रंगबिरंगी आइसक्रीम लुभाने लगती है। आइसक्रीम को अपने बीच देखकर बच्चे उसे खाने की जिद पकड़ लेते हैं। बाजार में आइसक्रीम बिक्री शुरू हो गई है। कुल्फी में जहां कोई भी रंग ख़पाया जाता है, वहीं दूध, मावा आइसक्रीम में विभिन्न प्रकार के आटे मिलाए जाते हैं। यह मिलावट खोर बच्चों की सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed