फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   सड़कों पर धड़ल्ले से चल रहे गैस किट वाहन

सड़कों पर धड़ल्ले से चल रहे गैस किट वाहन

Tue, 22 Jan 2019 02:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
सड़कों पर धड़ल्ले से चल रहे गैस किट वाहन
सड़कों पर धड़ल्ले से चल रहे गैस किट वाहन
विज्ञापन

न पूर्ति न परिवहन विभाग दे रहा ध्यान, हादसे की रहता है अंदेशा
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। जिले में गैस किट पास न होने के बाद भी सड़कों पर धड़ल्ले से वाहन दौड़ रहे हैं। वहीं, सीएनजी पंप के अभाव में रिफलिंग का धंधा खूब फलफूल रहा है। इसके बाद भी न तो पूर्ति विभाग और न ही परिवहन विभाग इसे गंभीरता से ले रहा है। हर समय हादसे का अंदेशा बना रहता है।
वर्तमान में जिले में सीएनजी गैस की सुविधा नहीं मिली है और न ही जिले के आसपास में भी इस तरह का कोई पंप मौजूद है। इसके बावजूद जिले की सड़कों पर गैस किट वाहन फर्राटे भर रहे हैं। ऐसे में इन वाहनों में यात्रा करना खतरे से खाली नहीं है। इन वाहनों में थोड़ी सा भी टकराव या किसी अन्य वाहनों से भिड़ंत होने पर आग लगने की संभावना बनी रहती है। इसके साथ ही विस्फोट हो सकता है। इतना ही नही जिले में सीएनजी पंप न होने के कारण परिवहन विभाग द्वारा ऐसे वाहनों को गैस की मान्यता नहीं मिलती है और न ही ऐसे वाहनों की गैस किट की बेहतर तरीके से जांच नहीं हो पाती है। वाहनों में गैस लीक होने की भी संभावना बनी रहती है। आए दिन सड़कों पर वाहन दुर्घटना होने पर आग लगने जैसी घटनाएं होती रहती है। ऐसे में लोगों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। वहीं गैस किट वाहन सड़क पर दौड़ने से स्पष्ट होता है कि जिले में गैर रिफलिंग का खूब फल फूल रहा है। यहां पर कई दुकानदार बाजार के बीच में गैस की रिफलिंग कर रहे हैं तो वहीं कुछ वाहन चालक भी सुनसान इलाके में गैस रिफलिंग का कारोबार चला रहे हैं। जबकि ऐसे में गैस के निकलने व लीकेज होने से आग लगने की घटनाएं हो सकतीं है। इतना ही नहीं विस्फोट होने की संभावना भी हो सकती है। यह दुकानदार घरेलू गैस सिलेंडरों से रिफलिंग कर गैस किट वाहनों में एलपीजी गैस का प्रयोग करा रहे हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी इस ओर अंजान बने हुए हैं। खामियाजा आम लोगों को जान देकर भी भुगतना पड़ सकता है।
विज्ञापन


जिले में गैस किट वाहनों को परिवहन विभाग द्वारा स्वीकृति नहीं दी जाती है। यदि इसके बावजूद गैस किट वाहन संचालित हो रहे हैं तो ऐसे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्येंद्र कुमार, सहायक परिवहन अधिकारी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed