फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   मानदेय वृद्घि को लेकर आंगनवाड़ी महिलाओं ने सौंपा ज्ञापन

मानदेय वृद्घि को लेकर आंगनवाड़ी महिलाओं ने सौंपा ज्ञापन

Tue, 22 Jan 2019 02:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
मानदेय वृद्घि को लेकर आंगनवाड़ी महिलाओं ने सौंपा ज्ञापन
मानदेय वृद्घि को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

ललितपुर। आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने मानदेय बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही को ज्ञापन सौंपकर वेतन बढ़ाए जाने की मांग की है। प्रभारी मंत्री को सौंपे ज्ञापन में बताया कि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने संघ से वादा किया था कि भाजपा सरकार के सत्ता में आते ही 120 दिनों में आंगन बाड़ी कर्मचारियों को सम्मानजनक वेतन दिलाया जाएगा, लेकिन भाजपा सरकार बनने के डेढ़ साल बाद भी वेतनमान में वृद्धि नही की गई है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में आंगनबाड़ी कर्मचारी को चार हजार, मिनी को तीन हजार व सहायिका को दो हजार रुपये दिए जा रहे हैं। ऐसे में आंगनबाड़ी कर्मचारी अपने परिवार का भरण पोषण नहीं कर पा रही है, जबकि इस संघ में विधवा व आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की महिलाओं को भर्ती किया जाता है। ऐसे में हम सभी कर्मचारी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। इतना ही नहीं अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा भी नही दिला पा रहे है। संघ ने कर्मचारियों की समस्याओं को देखते हुए वेतन वृद्धि कराने की मांग की है। इस दौरान जिलाध्यक्ष अरुण राजा, आभा शर्मा, ममता शर्मा, अर्चना रावत, रज्जू राजा, उषा जैन, किरण राजपूत, भरगवती, मालती राजा, मीना राय, शिव कुमारी, मीना नायक, मंजू देवी मिथलेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed