फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   पीएम व सीएम दरबार तक पहुंचाया तुवन प्रकरण

पीएम व सीएम दरबार तक पहुंचाया तुवन प्रकरण

Thu, 27 Dec 2018 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
पीएम व सीएम दरबार तक पहुंचाया तुवन प्रकरण
पीएम व सीएम दरबार तक पहुंचाया तुवन प्रकरण
विज्ञापन

तुवन मंदिर संपत्ति की सुरक्षा को जांच की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। हनुमंतलाल तुवन मंदिर, सिद्घन और हनुमानधारा धार्मिक एवं परमार्थिक ट्रस्ट द्वारा तुवन मंदिर की संपत्तियों की सुरक्षा व जांच की मांग का एक ज्ञापन प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, राज्यपाल व मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन जिला मजिस्ट्रेट को दिया है। ज्ञापन में बताया गया है कि हनुमंतलाल तुवन मंदिर, सिद्धन एवं हनुमानधारा धार्मिक एवं परमार्थिक ट्रस्ट एक पंजीकृत ट्रस्ट है। पूर्व में महंत भगवान दास ने अपने जीवनकाल में 13 फरवरी 1998 को गठित हुआ था। अब महंतम भगवानदास की मृत्यु हो चुकी है और उक्त ट्रस्ट में उनका कोई भी चेला महंत पर पर आसीन नहीं है। आरोप लगाते हुए बताया कि वर्तमान में एक व्यक्ति स्वयं को उपरोक्त मंदिर के ट्रस्ट का महंत व पुजारी बनकर मंदिर की संपत्तियों को खुर्द बुर्द कर रहा है ओर जानबूझकर संपत्तियों को क्षति पहुंचा रहा है। जबकि उक्त व्यक्ति न तो मंदिर का पुजारी है और न ही पूर्व महंत का चेला है और न ही उसे मंदिर की संपत्तियों में कोई तोड़फोड़ या निर्माण का अधिकार है। इसके बाद भी मंदिर परिसर में हरे भरे पेड़ कटवा दिए हैं और मंदिर परिसर में नौ दुकानों एवं धर्मशाला का निर्माण अपने व्यक्तिगत लाभ एवं स्वार्थपूूर्ति के लिए बिना किसी सक्षम अधिकारी की स्वीकृति के निर्माण करका रहा है। यहां तक कि निर्माण के लिए विनियमित क्षेत्र के अंतर्गत कोई भी नक्शा भी स्वीकृत नहीं कराया गया है। ट्रस्ट के सदस्यों ने उक्त मंदिर परिसर में हो रहे अवैध निर्माण को रोके जाने और मंदिर की चल, अचल संपत्तियों की सुरक्षा किए जाने की मांग की है। ज्ञापन पर विश्वनाथ दीक्षित, चंद्रशेखर दुबे, जितेंद्र सिंह परमार, हरीबाबू शर्मा, रामप्रताप सिंह, अंकित यादव, प्रशांत उपाध्याय, प्रमोद कुुशवाहा, शुभम गोस्वामी, यश यादव, प्रमोद बबेले, मोंटी शुक्ला, अंकित अहिरवार, संतोष चौरसिया, कपिल मिश्रा आदि के हस्ताक्षर हैं।
राधा उपाध्याय, अंकित यादव, सुमित जायसवाल, आदित्य ठाकुर, अभिनव तोमर के हस्ताक्षर भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed