फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   आदिवासी बस्ती में बांटे कपड़े

आदिवासी बस्ती में बांटे कपड़े

Tue, 09 Oct 2018 01:56 AM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
आदिवासी बस्ती में बांटे कपड़े
आदिवासी बस्ती में बांटे कपड़े
विज्ञापन

ललितपुर। जैन सेवा संघ व महिला जैन सेवा संघ की ओर से देवगढ़ स्थित आदिवासी बस्ती में लोगों को नि:शुल्क वस्त्रो का वितरण किया गया। इसके साथ ही जिला अस्पताल में अन्नपूर्णा भोजनशाला में गरीबों को भोजन कराया गया। संरक्षक अमित प्रिय जैन ने बताया आदिवासी बस्ती में बच्चों, गरीबों को तथा असहाय लोगों की मदद करने के उद्देश्य से महिलाओं, बच्चों को नि:शुल्क वस्त्रो का वितरण किया गया। कोषाध्यक्ष डॉ. शंशाक डेंटल ने बताया कि 21 अक्तूबर को जैन सेवा संघ द्वारा नेत्र चिकित्सालय में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जो व्यक्ति किसी के प्राण बचाना चाहता है वह इस महायज्ञ मेें रक्तदान कर अपना सहयोग दे सकते हैं। रक्तदान करने वाले रक्तदाता का सम्मान किया जाएगा। इस मौके पर संजीव चौधरी , विवेक समैया, विवेक, मनोज, अतुल जैन, संजय जैन, महिला जैन सेवा संघ की अध्यक्ष अलका जैन, मंत्री अनुला समैया, शिखा बुखारिया, नीलम चौधरी, नीतू जैन, गरिमा जैन, मिक्की जैन, सीमा सिंघई उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed