फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   शिक्षा: जनपद को मिले 39 सहायक अध्यापक, मड़ावरा में हुई 23 की नियुक्ति

शिक्षा: जनपद को मिले 39 सहायक अध्यापक, मड़ावरा में हुई 23 की नियुक्ति

Wed, 02 May 2018 02:48 AM IST
Updated Wed, 02 May 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
शिक्षा: जनपद को मिले 39 सहायक अध्यापक, मड़ावरा में हुई 23 की नियुक्ति
जनपद को मिले 39 सहायक अध्यापक
विज्ञापन

मड़ावरा में हुईं 23 शिक्षकों की नियुक्तियां
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
प्राथमिक विद्यालयों में नवनियुक्त सहायक अध्यापकों को विद्यालयों में तैनाती कर दी गई है। मंगलवार को इन नवनियुक्त शिक्षकों को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार व डायट प्राचार्य डा. जेपी राजपूत द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित कर दिए गए हैं।

बेसिक शिक्षा परिषद में 12,460 प्राथमिक सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया के तहत जनपद में 36 पदों और 16,448 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत जनपद में चार पदों के सापेक्ष मेरिट लिस्ट चयन शिक्षा समिति द्वारा विगत रोज जारी की जा चुकी थी और लाभार्थियों द्वारा विद्यालयों के विकल्प भी पूर्व में भरा लिए गए थे। विद्यालयों के विकल्प के लिए केवल मड़ावरा, बार और महरौनी यह तीन ब्लॉकों के ऐसे विद्यालय खोले गए थे, जो विद्यालय वर्तमान में केवल शिक्षामित्रों के भरोसे पर संचालित हो रहे हैं। मंगलवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार व डायट प्राचार्य डॉ. जेपी राजपूत द्वारा नवनियुक्त कुल 39 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र भी वितरित कर दिए गए हैं। मड़ावार ब्लॉक क्षेत्र में 23 सहायक अध्यापक, बार में 12 और महरौनी क्षेत्र में 04 सहायक अध्यापकों की नियुक्ति गई है। शिक्षा के मामले में सबसे पिछड़ा ब्लॉक मड़ावरा है, क्योंकि यहां के विद्यालयों में शिक्षकों की कमी है। इस नवनियुक्ति में सबसे ज्यादा नियुक्ति मड़ावरा ब्लॉक के ही विद्यालयों में की गई है, तो सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed