फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   अक्षय तृतीया पर जगह-जगह हुए विवाह सम्मेलन

अक्षय तृतीया पर जगह-जगह हुए विवाह सम्मेलन

Thu, 19 Apr 2018 02:32 AM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
अक्षय तृतीया पर जगह-जगह हुए विवाह सम्मेलन
अक्षय तृतीया पर जगह-जगह हुए विवाह सम्मेलन
विज्ञापन

ललितपुर। अक्षय तृतीया को शहर में विभिन्न समाजों के द्वारा विवाह सम्मेलनों का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों नवदंपति परिणय सूत्र में बंधे। पूरे शहर में बारातों की धूम रही और जगह-जगह स्वागत किया गया। इस दिन सहरिया, समाज, राठौर समाज, कुशवाहा समाज, पटेेल समाज सहित कई समाजों के विवाह सम्मेलन होने से शहर व आसपास के क्षेत्रों में विवाह महोत्सव की धूम रही।
सहरिया समाज का कन्या विवाह महोत्सव मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह आयोजन के अंतर्गत अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम से संबद्घ सेवा समर्पण संस्थान के सहयोग से स्थानीय तुवन मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया। यह विवाह सम्मेलन जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्षा सरिता यादव, नगर पालिका अध्यक्ष रजनी साहू, मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण कुमार लक्ष्यकार, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत केजी गुप्ता, जिला समाज कल्याण अधिकारी रिंकू सिंह राही द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ कराया गया। अपर मुख्य अधिकारी ने कहा कि सभी कन्याओं के खाते में 20-20 हजार रुपए उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से दिए जाएंगे। कार्यक्रम में सहरिया समाज के ललितपुर जिले से 23 जोड़े और झांसी जिले का एक जोड़ा, इस प्रकार सो कुल 24 जोड़े पवित्र परिणय बंधन में बंधे। यहां मंडप में सभी वैवाहिक रस्में अदा की गईं। इस मौके पर सेवा समर्पण संस्थान के प्रांतीय पदाधिकारी रामजी पाल, डा.रमाकांत गुप्त, राजनारायण तिवारी, अंबिका दत्त त्रिपाठी, एनके गुप्ता, सुधा गुप्ता के अलावा सुधांशु शेखर हुंडैत, राजीव बबेले, नरेंद्र सिंह, लक्ष्मी शंकर गोस्वामी, रामचरण मनीष अग्रवाल, सुबोध गोस्वामी सारस्वत, दिवाकर शर्मा, नरेंद्र पाठक, रामगोपाल नामदेव, रामगोपाल गोस्वामी, गनेशी बाई, रमेश दुबे, पवन कौशिक, श्रीकृष्ण सहरिया, मदन काशीनाथ नायक, संतोष पाठक, इंदर सिंह, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, राज्यमंत्री पुत्र चंद्रशेखर पंथ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


राठौर समाज के छत्तीस जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे
राठौर समाज के द्वारा अक्षय तृतीया पर शहर में दो स्थानों पर वैवाहिक सम्मेलनों का आयोजन किया गया। तुवन मंदिर पर आयोजित विवाह सम्मेलन राठौर क्षत्रिय समाज द्वारा आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया, इसमें छत्तीस नवदंपति वैवाहिक बंधन में बंध गए। यहां रीति रिवाज के अनुसार विवाह आयोजन हुआ। इस आयोजन में अध्यक्ष रवि राठौर, गुड्डू राजा, अशोक राठौर, कैलाश नारायण राठौर, अमर सिंह राठौर, नीरज राठौर, संतोष राठौर, राजकुमार राठौर आदि उपस्थित रहे। वहीं जिला राठौर क्षत्रिय समाज का कन्या विवाह महोत्सव जेल चौराहा के पास स्थित एक मैरिज गार्डन में आयोजित किया गया। जिसमें नपाध्यक्ष प्रतिनिधि घनश्याम साहू, आशाराम राठौर, चंद्रशेखर राठौर, इंदौर के चंद्रपाल सिंह राठौर, भोपाल के राजेंद्र सिंह भदौरिया, संजय सिंह राठौर, अजमेल सिंह भदौरिया, दयाराम, पार्षद रोहित राठौर, विनोद राठौर आदि उपस्थित रहे। संयोजक भगत सिंह राठौर और जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर व मंत्री सुशील राठौर आदि भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो-9
मुख्यमंत्री विवाह योजना में 42 जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह
बुधवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजन अंतर्गत जनपद के राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, तरगुवां तालबेहट में 41 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह द्वारा की गई और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक रामरतन कुशवाहा रहे। विवाह में उपस्थित गणमान्य अतिथियों द्वारा शासन द्वारा निर्धारित 20-20 हजार रूपए की धनराशि का स्वीकृति पत्र प्रत्येक जोड़े को आशीर्वाद स्वरुप भेंट किया गया। यह राशि वधू के बैंक खाते में आयेगी। इसके साथ ही प्रत्येक जोड़े को 10 हजार रुपए लागत की सामग्री उपहार स्वरुप प्रदान की गई। जिसमें एक कंबल, एक मोबाइल फोन, बर्तनों का सेट, एक ट्रॉली बैग, पायल एवं बिछिया, लड़के को कपड़े तथा लड़की को दो साड़ियां, श्रंगार का सामान एवं एक लेडीज हैंडबैग शामिल हैं। कार्यक्रम में उपस्थित वैवाहिक जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए विधायक सदर कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की सरकार ने ऐसी व्यवस्था की है कि आज शासन-प्रशासन के अधिकारी स्वयं जनता के पास पहुंचकर उनको योजनाओं का लाभ प्रदान करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिये यह योजना संचालित की गयी है। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी महोदय ने सभी 41 नवदंपत्तियों को शुभकामनाओं सहित आशीर्वाद दिया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।


---बॉक्स---
एकलव्य ज्ञानशाला का लोकार्पण किया
जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, तालबेहट में एकलव्य ज्ञानशाला (वीडियो लेक्चर्स रिकॉर्डिंग्स) का लोकार्पण किया गया। लोकार्पण के पश्चात समाज कल्याण अधिकारी द्वारा बताया गया कि एकलव्य ज्ञानशाला में प्री नर्सरी से कक्षा 12 तक एवं संबंधित प्रतियोगी कक्षाओं की तैयारी के उच्च गुणवत्ता के वीडियो लेक्चर्स को रिकॉर्डिंग कर आमजन को निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई जागी। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी तालबेहट हरिओम शर्मा, ब्लॉक प्रमुख ऊषा रानी यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी रिंकू सिंह राही, जिला विकास अधिकारी देवेंद्र प्रताप सहित प्रशासन के अनेक अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed